US Midterms 2026: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के नतीजों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका दिया है. विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के दोनों सदनों (सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) में बहुमत हासिल कर लिया है. डेमोक्रेट्स ने सीनेट में 51 और प्रतिनिधि सभा में 218 सीटों का जादुई आंकड़ा पार कर ट्रंप प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. इसी बीच, अमेरिकी प्रतिनिधि रो खन्ना ने बुधवार को चुनावी जीत का जश्न मनाते हुए कहा कि ‘DEI की वापसी हुई है!’ डेमोक्रेट्स ने देशभर में कई महत्वपूर्ण सीटों पर जीत दर्ज की है, जिनमें पारंपरिक रूप से रिपब्लिकन समर्थक माने जाने वाले राज्य भी शामिल हैं.
DEI का अर्थ- हाशिए पड़े समाज के लोग
कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले और डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े खन्ना ने इस चुनाव परिणामों का स्वागत किया. उन्होंने इन चुनावों में अश्वेत, लैटिनो, मुस्लिम और LGBTQ+ उम्मीदवारों के ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि DEI का अर्थ है ‘डायवर्सिटी, इक्विटी और इंक्लूजन’ है. इसमें उन समूहों पर ध्यान दिया जाता है, जिन्हें ऐतिहासिक रूप से नस्ल, लिंग, धर्म, यौन उत्पीड़न, विकलांगता, उम्र या अन्य पहचान कारकों के आधार पर हाशिए पर रखा गया है. इस अवधारणा की जड़ें अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन और 1964 के नागरिक अधिकार अधिनियम में मिलती हैं.
खन्ना ने समावेशन का जश्न मनाया
खन्ना ने अपनी एक एक्स पोस्ट में कहा कि DEI की वापसी हुई है! आज रात अमेरिका ने विविधता और समावेशन का जश्न मनाया है. इस चुनाव में तीन अश्वेत गवर्नर, टेक्सास में पहली लैटिनो गवर्नर, पहले मुस्लिम-अमेरिकी सीनेटर और पहले समलैंगिक सीनेटर चुने गए हैं. मुझे ऐसा अमेरिका पसंद है. खन्ना ने जिन नव निर्वाचित सदस्यों की बात कर रहे हैं, उनमें फ्लोरिडा के रिपब्लिकन बायरन डोनाल्ड्स, जॉर्जिया की डेमोक्रेट कीशा लांस बॉटम्स और विस्कॉन्सिन के डेमोक्रेट डेविड क्राउली शामिल हैं.
ट्रंप की MAGA कैप पर क्यों लिखा था ‘वीटो’? कांग्रेस के फैसलों को रोकने की शक्ति का किया दावा
तीन दशक पुराने किले को डेमोक्रेट ने ढहाया
अमेरिका में पहले से ही तीन अश्वेत गवर्नर थे और वेस मूर के चुने जाने के बाद अब देश में अश्वेतों की संख्या चार हो गई है. खन्ना ने डेमोक्रेट जीना हिनोजोसा का भी जिक्र किया. उन्होंने रिपब्लिकन गवर्नर ग्रेग एबॉट को हराकर टेक्सास की पहली लैटिनो गवर्नर बनने का गौरव हासिल किया. इसके साथ ही गवर्नर पद पर रिपब्लिकन पार्टी का तीन दशकों से अधिक समय से चला आ रहा नियंत्रण समाप्त हो गया है. सीनेट में मिशिगन से डेमोक्रेट अब्दुल अल-सैयद ने रिपब्लिकन माइक रोजर्स को हराया और वे अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले मुस्लिम अमेरिकी बन गए हैं.
होचुल ने आभार व्यक्त किया
इसी बीच चुनाव परिणाम सामने आने के बाद न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने आभार व्यक्त किया और कहा कि वह अगले दिन ही काम पर लौट आएंगी. होचुल ने रिपब्लिकन ब्रूस ब्लैकमैन को हराकर न्यूयॉर्क की गवर्नर के रूप में एक और कार्यकाल जीता, जबकि वाइजर ने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी को हराकर कोलोराडो के गवर्नर का चुनाव जीता. अपने एक्स पोस्ट में होचुल ने कहा कि मुझे न्यूयॉर्क से प्यार है और कल मैं उठूंगी और सीधे काम पर वापस चली जाऊंगी.
‘युद्ध को ना, शांति को समर्थन’, अमेरिकी चुनाव पर ईरान के स्पीकर ने कही बड़ी बात
News Source: ANI
