Home Latest News & Updates Stock Market में आज फिर दबाव, Sensex और Nifty हुए धड़ाम; इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा हलचल

Stock Market में आज फिर दबाव, Sensex और Nifty हुए धड़ाम; इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा हलचल

by Preeti Pal 14 August 2026, 11:22 AM IST (Updated 14 August 2026, 12:26 PM IST)
14 August 2026, 11:22 AM IST (Updated 14 August 2026, 12:26 PM IST)
Stock Market में आज फिर दबाव, Sensex और Nifty हुए धड़ाम; इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा हलचल

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 14 अगस्त को कारोबार की शुरुआत कमजोर रही. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में दिखे. सुबह 10:45 बजे तक सेंसेक्स 307.61 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 77,772.35 पर था. वहीं, निफ्टी 71.15 अंक यानी 0.29 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,324.70 पर कारोबार कर रहा था. बाजार की तस्वीर देखें तो करीब 1,635 शेयरों में तेजी थी. वहीं, 1,891 शेयरों में गिरावट देखने को मिली. यानी शेयर मार्केट में बिकवाली का पलड़ा थोड़ा भारी रहा. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर लगभग सभी इंडेक्स लाल निशान में रहे. ऑटो, मेटल और आईटी शेयरों में 0.5 से 1 प्रतिशत तक की कमजोरी रही. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 0.2 फीसदी नीचे रहे.

इन शेयरों पर नज़र

एनएसई पर LG इलेक्ट्रॉनिक्स, वेल्सपन लिविंग, मनोरमा इंडस्ट्रीज़, अडानी एनर्जी और होनासा कंज्यूमर सबसे ज्यादा एक्टिव शेयरों में शामिल रहे. इसके अलावा ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन के शेयरों में भी जोरदार उछाल दिखा. ये शेयर करीब 6.28 फीसदी चढ़कर 1,132 रुपये पर पहुंच गया. वहीं, वोडाफोन आइडिया के शेयर में भी खरीदारी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 3.62 फीसदी की तेजी के साथ 14.04 रुपये पर पहुंचा. इसके अलावा शेयर ने 14.14 रुपये का इंट्राडे हाई बनाया. ये करीब 5 हफ्तों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया. हालांकि शेयर अभी भी अपने 52 वीक हाई यानी 15.35 रुपये से नीचे है. इन सबके अलावा एपेक्स फ्रोज़न फूड्स आज बाजार के सबसे तेज भागने वाले शेयरों में रहा. ये शेयर 16 फीसदी से ज्यादा उछलकर 427.65 रुपये पर पहुंच गया. साथ ही, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी यानी नेल्को के शेयरों पर दबाव जारी रहा. शेयर 5.94 फीसदी गिरकर 378.95 रुपये पर आ गया.

कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से मार्केट को झटका? सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट; जानें एशियाई बाजारों का हाल

यूएस-ईरान तनाव का असर

शेयर बाजार की कमजोरी के पीछे वैश्विक तनाव भी बड़ा कारण है. अमेरिका और ईरान के बीच जारी टेंशन ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है. कच्चे तेल की कीमतों में भी हल्की तेजी रही. अब कच्चा तेल करीब 87.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. तेल महंगा होने का असर भारत जैसे आयात पर निर्भर देश पर पड़ सकता है. इससे महंगाई और रुपये पर दबाव बढ़ने की चिंता रहती है. उधर, 13 अगस्त को घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने 4,353 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी. वहीं, विदेशी निवेशकों यानी FIIs ने 511 करोड़ रुपये की बिकवाली की.

News Source: PTI

एक बार फिर से भारतीय करेंसी को झटका! डॉलर के मुकाबले रुपये में 7 पैसे की कमजोरी

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?