Home Latest News & Updates Stock Market में आज बहार! Sensex-Nifty ने लगाई छलांग, FMCG और फार्मा में दिखाया दम

Stock Market में आज बहार! Sensex-Nifty ने लगाई छलांग, FMCG और फार्मा में दिखाया दम

by Preeti Pal 21 September 2026, 12:02 PM IST (Updated 21 September 2026, 12:03 PM IST)
21 September 2026, 12:02 PM IST (Updated 21 September 2026, 12:03 PM IST)
Stock Market में आज बहार! Sensex और Nifty ने लगाई छलांग, FMCG के साथ फार्मा में खरीदारी से गुलज़ार हुआ बाजार

Stock Market Updates: भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को हफ्ते की शुरुआत शानदार अंदाज में की. ग्लोबल मार्केट से मिले मिले-जुले संकेतों के बावजूद घरेलू बाजार में खरीदारी का मूड नजर आया. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स लगभग 400 अंक उछलकर 74,700 के आसपास पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 23,350 के ऊपर ट्रेड करता दिखा. FMCG, फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में खरीदारी ने बाजार को सपोर्ट दिया. इसके अलावा IT शेयरों में दबाव देखने को मिला. सुबह 10:24 बजे सेंसेक्स 361.99 अंक यानी 0.49 फीसदी की तेजी के साथ 74,656.95 पर था. वहीं, निफ्टी 26.55 अंक यानी 0.11 फीसदी बढ़कर 23,372.95 पर पहुंच गया. इस बीच करीब 1,899 शेयरों में तेजी, 1,725 में गिरावट और 218 शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ.

सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार

सुबह 11 बजे के आसपास बाजार की तस्वीर और मजबूत हुई. सेंसेक्स 400.27 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 74,695.23 पर और निफ्टी 40.25 अंक यानी 0.17 फीसदी ऊपर 23,386.65 पर कारोबार कर रहा था. इस बीच मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज़ के शेयर करीब 2.10 फीसदी चढ़कर 1,591.70 रुपये पर पहुंच गए. जिंदल स्टील में भी 2.01 फीसदी की तेजी रही और शेयर 1,142 रुपये पर पहुंचा. SBI लाइफ़ इंश्योरेंस करीब 2.01 फीसदी चढ़कर 1,765.80 रुपये पर कारोबार करता नजर आया. इसके अलावा आज के कारोबार में पतंजलि फूड्स का शेयर भी निवेशकों के रडार पर रहा. कंपनी के शेयर में करीब 5.76 फीसदी की तेजी आई. अब ये 384 रुपये के आसपास पहुंच गया. शेयर ने इंट्राडे में 387.25 रुपये का हाई बनाया. पिछले ट्रेडिंग सेशन में भी इसमें 2.43 फीसदी की तेजी आई थी. हालांकि, स्टॉक अभी अपने 52 वीक हाई से करीब 37 प्रतिशत नीचे है.

Gold और Silver का ब्लॉकबस्टर कमबैक, जानें उछाल की वजह और सोने-चांदी का ताजा भाव

इन शेयरों में बिकवाली

तेजी वाले बाजार में कुछ शेयरों पर दबाव भी देखने को मिला. रेल विकास निगम करीब 2.24 फीसदी गिरा. वहीं, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया में 2.27 फीसदी की कमजोरी रही. वारी एनर्जीज़ भी करीब 2.07 फीसदी नीचे कारोबार करता दिखा. दूसरी तरफ LIC हाउसिंग फाइनेंस 2.01 प्रतिशत और वरुण बेवरेजेज करीब 2 प्रतिशत चढ़े.

रुपया और विदेशी निवेशकों का हाल

भारतीय रुपया भी सोमवार को डॉलर के मुकाबले थोड़ा मजबूत रहा. रुपया 95.82 प्रति डॉलर पर खुला. शुक्रवार को ये 95.87 पर बंद हुआ था. 18 सितंबर को FIIs करीब 599.54 करोड़ रुपये के खरीदार रहे. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने 1,019.69 करोड़ रुपये की खरीदारी की. सितंबर में अब तक FIIs करीब 7,041 करोड़ रुपये के नेट सेलर रहे हैं, जबकि DIIs ने लगभग 36,219 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया है. एशियाई बाजारों में भी सोमवार को हल्की मजबूती देखने को मिली. दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 1.2 फीसदी और ताइवान वेटेड करीब 0.7 फीसदी ऊपर रहा. AI से जुड़ी मांग ने चिप कंपनियों को सपोर्ट दिया. इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी आई. कच्चा तेल करीब 0.78 फीसदी गिरकर 103.06 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा.

News Source: PTI

भारत के Forex Reserves में 4.92 अरब डॉलर की गिरावट, RBI के नए डेटा ने साफ की धुंधली तस्वीर

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?