Home Latest News & Updates बुजुर्ग महिला ने बेटे और पोते को लगाई आग, खुद पेड़ से लटकी, मेरठ में पेंशन की लालच ने उजाड़ा परिवार

बुजुर्ग महिला ने बेटे और पोते को लगाई आग, खुद पेड़ से लटकी, मेरठ में पेंशन की लालच ने उजाड़ा परिवार

by Neha Singh 21 September 2026, 11:17 AM IST
21 September 2026, 11:17 AM IST
Meerut Crime

Woman Burnt Son: पैसों का लालच एक हंसते हुए परिवार को उजाड़ सकता है. कई घरों में छोटी सी रकम के लिए लोग अपनों के दुश्मन बन जाते हैं. उत्तर प्रदेश के मेरठ से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जो आपको हैरान कर देगा. एक बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे और पोते को जिंदा जला दिया और फिर खुद आत्महत्या कर ली. पुलिस ने रविवार को बताया कि एक बुज़ुर्ग महिला ने पेंशन के पैसे और नया फोन खरीदने को लेकर हुए झगड़े के बाद अपने बेटे और पोते पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी और बाद में खुद भी फांसी लगा ली.

पेंशन के पैसों को लेकर होता था झगड़ा

पुलिस के मुताबिक, फलावदा थाना इलाके के दादूपुर गांव की रहने वाली सुमित्रा देवी (65) के परिवार में पेंशन के पैसे को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था. शनिवार रात को पेंशन और अपने 14 साल के पोते उदय के लिए नया मोबाइल फोन खरीदने को लेकर झगड़ा हो गया. आरोप है कि झगड़े के दौरान सुमित्रा देवी ने अपने बेटे परमवीर (45) और पोते उदय (14) पर आग पकड़ने वाली चीज डाल दी और आग लगा दी, जिससे वे बुरी तरह जल गए. इसके बाद वे वहां से चली गईं.

पेड़ से लटक कर दी जान

चीख पुकार सुनकर आस-पास लोगों आए. उन्होंने आग को बुझाया और दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया. सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद देवी ने गांव में एक पेड़ से फांसी लगा ली. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने मौके का मुआयना किया. सबूत इकट्ठा किए गए. पुलिस ने बताया कि बजुर्ग महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार के सदस्यों और निवासियों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

ओडिशा में पति ने की पत्नी की हत्या

इसी तरह का मामला ओडिशा के ढेंकनाल से भी सामने आया. यहां एक पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने फंदा लगाकर खुद भी आत्महत्या कर ली. यह घटना शनिवार को जिले के परजंग थाना क्षेत्र के दादाराघाटी गांव में हुई. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मिथुन नायक (33) और उनकी पत्नी रस्मिता नायक (30) के तौर पर हुई है. SDPO चित्तरंजन बेहरा ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी और फिर पछतावे में आकर खुदकुशी कर ली.

घरेलू कलह ने उजाड़ा परिवार! पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, फिर खुद भी की आत्महत्या

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?