Home Latest News & Updates Stock Market में फिर उठापटक, IT और बैंकिंग शेयरों ने बढ़ाई चिंता; सेंसेक्स 370 अंक फिसला

Stock Market में फिर उठापटक, IT और बैंकिंग शेयरों ने बढ़ाई चिंता; सेंसेक्स 370 अंक फिसला

by Preeti Pal 7 September 2026, 11:35 AM IST (Updated 7 September 2026, 12:16 PM IST)
7 September 2026, 11:35 AM IST (Updated 7 September 2026, 12:16 PM IST)
Stock Market में फिर उठापटक, IT और बैंकिंग शेयरों ने बढ़ाई चिंता; सेंसेक्स 370 अंक फिसला

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार, 7 सितंबर को कारोबार की शुरुआत मजबूती के संकेतों के साथ की, लेकिन कुछ ही देर में तस्वीर बदल गई. प्री-ओपन सेशन में बढ़त दिखाने वाले सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में लाल निशान में आ गए. IT, मीडिया, रियल्टी और मेटल शेयरों में बिकवाली ने बाजार पर दबाव बढ़ा दिया. सुबह 11 बजे के आसपास सेंसेक्स करीब 370 अंक नीचे रहा. वहीं, निफ्टी 23,800 के स्तर से नीचे कारोबार करता नजर आया. सुबह 11:01 बजे सेंसेक्स 374.59 अंक यानी 0.49 फीसदी गिरकर 76,140.84 पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 113 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 23,784.70 पर था. बाजार में करीब 1,881 शेयरों में तेजी, 1,922 शेयरों में गिरावट और 180 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. यानी कुल मिलाकर बाजार में बिकवाली का पलड़ा थोड़ा भारी रहा.

इन सेक्टर पर रहा दवाब

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो IT शेयरों में खास कमजोरी देखने को मिली. निफ्टी IT इंडेक्स करीब 2 फीसदी टूट गया. मीडिया इंडेक्स में भी 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही. इसके अलावा रिएलिटी और मेटल इंडेक्स लगभग 1-1 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे थे. दूसरी तरफ टेलीकॉम इंडेक्स ने बाजार की गिरावट के बीच राहत दी और करीब 1.7 फीसदी चढ़ा. बैंकिंग शेयर भी दबाव में रहे. निफ्टी बैंक करीब 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 57,138.35 के स्तर पर था.

RIR पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में उछाल

गिरते बाजार के बीच कुछ शेयरों ने निवेशकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा. RIR पावर इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर लगातार दूसरे ट्रेडिंग सेशन में तेजी में रहा. शेयर करीब 18.69 फीसदी उछलकर 193.65 रुपये पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान इसने 195.75 रुपये का इंट्राडे हाई भी बनाया. इस शेयर में ट्रेडिंग वॉल्यूम भी नॉर्मल से काफी ज्यादा रहा. करीब 7.47 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जबकि पांच दिन का औसत वॉल्यूम लगभग 1.15 लाख शेयर था. यानी वॉल्यूम में करीब 549 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली.

भारतीय अर्थव्यवस्था की ऊंची उड़ान: पहली तिमाही में 7.8% की मजबूत ग्रोथ, अनुमानों से आगे निकला भारत

वहीं, सोलर इंडस्ट्रीज़ इंडिया के शेयर में हल्की तेजी के बावजूद निवेशकों के लिए बड़ी खबर रही. शेयर करीब 0.40 फीसदी बढ़कर 21,530 रुपये पर पहुंचा गया. ये कारोबार के दौरान 21,755 रुपये का नया 52 वीक हाई बनाया.

रुपये और सोने पर नजर

भारतीय रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत होकर 94.39 पर खुला. शुक्रवार को ये 94.49 पर बंद हुआ था. उधर, मजबूत अमेरिकी रोजगार आंकड़ों के बाद सोने की कीमतों में हल्की नरमी रही. निवेशकों की नजर इस हफ्ते आने वाले अमेरिकी महंगाई आंकड़ों पर है, क्योंकि इनसे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर अगली दिशा का संकेत मिल सकता है.

FIIs की बिकवाली

4 सितंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने भारतीय शेयर बाजार में 3,111.94 करोड़ रुपये की बिकवाली की. इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने 8,930.12 करोड़ रुपये की खरीदारी की. सितंबर के शुरुआती कारोबारी दिनों में FIIs की गतिविधियां बाजार के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं. वहीं, घरेलू निवेशक लगातार बाजार को सहारा देने की कोशिश कर रहे हैं. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी भी बाजार के लिए एक अहम जोखिम बनी हुई है. मिडिल ईस्ट में टेंशन की वजह से कच्चा तेल करीब 96.80 डॉलर प्रति बैरल और WTI करीब 92.14 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया. महंगा कच्चा तेल भारत जैसे बड़े आयातक देश के लिए महंगाई और रुपये दोनों पर दबाव बढ़ा सकता है. देखा जाए तो, सोमवार का कारोबारी सेशन निवेशकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा है.

अमेरिका में मजबूत जॉब रिपोर्ट का शेयर बाजार को झटका, ब्याज दर बढ़ने की आशंका से सोने में भी तगड़ी गिरावट

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?