Ghazipur Girl Rape: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक ऐसी खबर आई है, जिसने एक बार फिर बता दिया कि बच्चियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. गाजीपुर थाना क्षेत्र के बस्तौली इलाके में एक आदमी हवस में इतना अंधा हो गया कि उसने अपनी पोती जितनी उम्र की बच्ची को शिकार बना लिया. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 6 साल की बच्ची के साथ रेप करने के आरोप में 52 साल के एक आदमी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि तलाशी और एक मुखबिर से मिली टिप के बाद, बहराइच जिले के रहने वाले आदमी को गिरफ्तार कर लिया गया.
इन धाराओं के तहत केस दर्ज
लड़की का बयान सामने आने के बाद परिवार ने गाजीपुर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इंदिरानगर, लखनऊ के रहने वाले शख्स के खिलाफ BNS की धारा 65(2) (बारह साल से कम उम्र की महिला के साथ रेप करने की सजा) और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफ़ेंस (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है और मामले से जुड़े सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
बाहर खेल रही थी बच्ची
पीड़िता की मां के मुताबिक, परिवार मूल रूप से सीतापुर जिले का रहने वाला है और लखनऊ के बस्तौली इलाके में किराए के मकान में रहता है. बच्ची शनिवार रात करीब 9 बजे घर के बाहर खेल रही थी. जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई, तो मां ने उसे ढूंढना शुरू किया. तलाश के दौरान बच्ची पड़ोस में रहने वाले दूसरे किराएदार के कमरे में मिली. मां के बुलाने पर बच्ची ठीक से जवाब नहीं दे रही थी. उसकी हालत देखकर मां को चिंता हुई और वह उसे घर ले आई. मां ने जब उससे बात की, तो उसने एक पड़ोसी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया. बच्ची की बात सुनकर परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और लिखित शिकायत दर्ज कराई.
मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा
परिवार ने पुलिस को सूचना दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. ACP गाजीपुर अतुल पांडे के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है ताकि उसकी मेडिकल कंडीशन का पता लगाया जा सके और मामले में जरूरी सबूत इकट्ठा किए जा सकें. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी कानूनी और मेडिकल पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच से सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
15 साल की लड़की का अपहरण, फिर दुष्कर्म का आरोप! मुख्य आरोपी समीर गिरफ्तार, दो संदिग्धों की तलाश जारी
News Source: PTI
