Home Latest News & Updates हालात का जायजा लेने सत्य निकेतन पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, ABVP ने की MCD कमिश्नर के इस्तीफे की मांग

हालात का जायजा लेने सत्य निकेतन पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, ABVP ने की MCD कमिश्नर के इस्तीफे की मांग

by Neha Singh 7 September 2026, 10:55 AM IST (Updated 7 September 2026, 11:25 AM IST)
7 September 2026, 10:55 AM IST (Updated 7 September 2026, 11:25 AM IST)
Delhi Building Collapse

Delhi Building Collapse: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार को सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के दूसरे दिन का जायजा लेने सत्य निकेतन पहुंचीं, जहां दशकों पुरानी एक पांच-मंजिला इमारत रविवार को गिर गई. इस हादसे में अब तक 6 छात्रों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए हैं. सीएम गुप्ता ने रविवार को भी घटनास्थल का दौरा किया था, उनके साथ दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम (MCD) के सीनियर अधिकारी भी थे. रविवार को, दिल्ली सरकार ने बिल्डिंग गिरने की घटना की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया. वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दुर्घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए MCD कमिश्नर के इस्तीफे की मांग की है.

घायलों से मिलीं सीएम

दिल्ली CMO ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था “मौके पर जांच और शुरुआती आकलन के आधार पर, मुख्यमंत्री ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच और बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR का आदेश दिया है.” सीएम रेखा ने AIIMS में घायलों से भी मुलाकात की और दोषियों को कड़ी सजा देने का वादा किया. उनके ऑफिस ने कहा कि सरकार घायल छात्रों के परिवारों के संपर्क में है और उन्हें जरूरी मदद दे रही है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास लड़कों के पेइंग गेस्ट वाली बिल्डिंग रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे उस समय गिर गई, जब रिपेयर का काम चल रहा था. इस दुर्घटना ने घर से दूर रह रहे सभी छात्रों के अंदर डर पैदा कर दिया है.

केरल, हरियाणा और यूपी से दिल्ली आए थे छात्र

दिल्ली पुलिस, दिल्ली फायर सर्विस, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स और दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी समेत कई एजेंसियों ने ​​रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जो अब भी जारी है. डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथवेस्ट) अमित गोयल ने कहा, “रात में एक और व्यक्ति को बचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या छह हो गई.” लोगों ने बताया कि इलाके में रहने वाले ज़्यादातर छात्र केरल, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के थे और ज्यादातर सड़क के उस पार मोतीलाल नेहरू कॉलेज, आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में पढ़ते हैं.

ABVP ने सिविक सेंटर में की तोड़फोड़

अधिकारियों ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सत्य निकेतन बिल्डिंग गिरने की घटना को लेकर MCD कमिश्नर के इस्तीफे की मांग की है. आरोप है कि ABVP के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान सिविक सेंटर के कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ की. पुलिस के मुताबिक, बिल्डिंग गिरने के बाद सिविक बॉडी के काम करने के तरीके के खिलाफ विरोध करने के लिए रविवार को लगभग 150 से 200 ABVP सदस्य MCD हेडक्वार्टर पर इकट्ठा हुए. प्रदर्शनकारी गेट नंबर 5 से सिविक सेंटर में घुसे और मेन बिल्डिंग के बाहर प्रदर्शन किया, नारे लगाए और MCD से जवाबदेही की मांग की.

एक सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने मेन सिविक सेंटर बिल्डिंग में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की. इससे प्रदर्शनकारियों और पुलिस वालों के बीच टकराव हो गया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लगभग 15 छात्रों को हिरासत में लिया और उन्हें कमला मार्केट पुलिस स्टेशन ले गई.

बिल्डिंग गिरने से दबकर मर गए 6 परिवारों के सपने, सत्य निकेतन इलाके में 11 छात्रों को बचाया गया

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?