Home Latest News & Updates Stock Market में उठापटक के बीच Sensex और Nifty संभले, IT शेयरों पर दबाव तो मेटल और ऑटो में चमक

Stock Market में उठापटक के बीच Sensex और Nifty संभले, IT शेयरों पर दबाव तो मेटल और ऑटो में चमक

by Preeti Pal 17 September 2026, 11:41 AM IST (Updated 24 September 2026, 12:32 PM IST)
17 September 2026, 11:41 AM IST (Updated 24 September 2026, 12:32 PM IST)
Stock Market में उठापटक के बीच Sensex और Nifty संभले, IT शेयरों पर दबाव तो मेटल और ऑटो में चमक

Stock Market Updates: 17 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भले ही थोड़ी कमजोर रही, लेकिन बाद में बाजार ने वापसी का रास्ता पकड़ लिया. ग्लोबल संकेतों की मिली-जुली तस्वीर के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सुबह के कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हालांकि, बाजार की एक खास बात ये रही कि कमजोरी के बावजूद खरीदारी पूरी तरह गायब नहीं हुई. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी, जबकि IT सेक्टर ने बाजार पर दबाव बनाया. सुबह करीब 11 बजे सेंसेक्स 41.79 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 74,378.24 पर था. वहीं, निफ्टी 41.65 अंक यानी 0.18 फीसदी चढ़कर 23,259.25 पर पहुंच गया.

मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी

इस दौरान करीब 2,354 शेयरों में तेजी रही. वहीं, 1,205 शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे थे और 150 शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ.
बाजार में बड़ी कंपनियों के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने ज्यादा एक्साइटमेंट दिखाई. दोनों इंडेक्स करीब 0.6 फीसदी की बढ़त में कारोबार कर रहे थे. सेक्टर की बात करें तो IT इंडेक्स करीब 0.6 फीसदी नीचे था. दूसरी तरफ ऑटो, मीडिया, रिएलिटी और PSU बैंक इंडेक्स में करीब 1 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली.

इन शेयरों में दिखी तेजी

आज के कारोबार में कई शेयर निवेशकों का ध्यान खींचते दिखे. भारत फोर्ज के शेयर करीब 2.01 फीसदी चढ़कर 1,922.90 रुपये पर पहुंच गए. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ में भी 2.01 फीसदी की तेजी रही. कंपनी का शेयर 229.36 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा. बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स
के शेयर 2.02 फीसदी बढ़कर 193.60 रुपये पर पहुंच गए. ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस में भी करीब 2 फीसदी की बढ़त रही और शेयर 479.40 रुपये पर कारोबार करता नजर आया. इसके अलावा स्वीगी के शेयर 2.14 फीसदी की तेजी के साथ 276.30 रुपये और HDFC लाइफ़ इंश्योरेंस के शेयर 2.15 फीसदी बढ़कर 541.60 रुपये के लेवल पर पहुंच गए. निफ्टी बैंक भी हरे निशान में रहा. इंडेक्स करीब 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,391.20 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था.

सेंसेक्स 1,400 अंक फिसला, Nifty 23,100 के पास बंद; जानें Stock Market में क्यों छाया लाल रंग

52 वीक लो पर रहे ये शेयर

IT सेक्टर के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा. विप्रो के शेयर BSE पर 52 वीक लो यानी 165.15 रुपये तक पहुंच गए. शेयर करीब 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 165.29 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था. टाटा एल्क्सी भी 52 हफ्ते के निचले स्तर 3,345.10 रुपये तक पहुंचा. वोल्टास का शेयर भी 1,127.65 रुपये के 52 हफ्ते के निचले स्तर तक फिसला. UPL के शेयर ने भी 550.40 रुपये का 52 वीक लो लेवल छुआ. हालांकि, बाद में शेयर ने हल्की रिकवरी की और करीब 0.42 फीसदी ऊपर ट्रेड करता दिखा.

कमजोर शुरुआत के बाद संभला बाजार

सुबह प्री ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स 144.25 अंक यानी 0.19 फीसदी गिरकर 74,192.20 पर था. निफ्टी भी 7.55 अंक की मामूली गिरावट के साथ 23,210.05 पर कारोबार कर रहा था. इसके बाद बाजार खुला तो तस्वीर थोड़ी बदली. सेंसेक्स 55.37 अंक नीचे 74,281.08 पर था. वहीं, निफ्टी 7.30 अंक की मामूली बढ़त के साथ 23,224.90 पर पहुंच गया. निफ्टी में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज
और पावर ग्रिड जैसे शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. दूसरी तरफ HCL टेक्नोलॉजीज़, टेक महिंद्रा, विप्रो, HDFC बैंक और TCS दबाव में रहे.

रुपये पर भी दबाव

करेंसी मार्केट में भारतीय रुपया भी कमजोर खुला. गुरुवार को रुपया 96.01 प्रति डॉलर पर खुला. वहीं, पिछले ट्रेडिंग सेशन में यह 95.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. वहीं, कमोडिटी मार्केट में सोने ने मजबूती दिखाई. स्पॉट गोल्ड की कीमत 1.1 फीसदी बढ़कर 4,310.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. इससे पहले बुधवार को सोना करीब 5 हफ्ते के निचले लेवल तक पहुंच गया था.

कच्चे तेल पर बाजार की नजर

अंतरराष्ट्रीय बाजार से भी भारतीय शेयर बाजार का हाल कुछ खास नहीं रहा. अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है. इसके बाद निवेशकों की नजर आगे की नीति और महंगाई के आंकड़ों पर बनी हुई है. दूसरी तरफ, मिडिल ईस्ट में तेल सप्लाई को लेकर चिंता कुछ कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई. कच्चा तेल करीब 1.2 फीसदी गिरकर 104.59 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. वहीं, WTI क्रूड करीब 1.1 फीसदी गिरकर 101.29 डॉलर प्रति बैरल पर रहा. यानी 17 सितंबर का बाजार फिलहाल ‘न तेजी पूरी, न गिरावट पूरी’ वाले मूड में नजर आ रहा है.

Defence Stocks में लगातार 5वें दिन गिरावट, 10 प्रतिशत लुढ़कने के बाद भी सेक्टर की कहानी मजबूत!

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?