Home Latest News & Updates Defence Stocks में लगातार 5वें दिन गिरावट, 10 प्रतिशत लुढ़कने के बाद भी सेक्टर की कहानी मजबूत!

Defence Stocks में लगातार 5वें दिन गिरावट, 10 प्रतिशत लुढ़कने के बाद भी सेक्टर की कहानी मजबूत!

by Preeti Pal 16 September 2026, 11:44 AM IST
16 September 2026, 11:44 AM IST
Defence Stocks में लगातार पांचवें दिन गिरावट, 10 प्रतिशत लुढ़कने के बाद भी सेक्टर की कहानी मजबूत!

Defence Stocks Fall: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में नजर आए. वहीं, डिफेंस सेक्टर के शेयरों पर बिकवाली का दबाव बना रहा. डिफेंस स्टॉक्स लगातार पांचवें ट्रेडिंग सेशन में फिसले. इसके साथ ही निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स की पांच दिनों की कुल गिरावट करीब 10 प्रतिशत तक पहुंच गई. खास बात ये है कि बाजार में इस कमजोरी के बीच भी भारतीय डिफेंस सेक्टर पर निवेशकों का भरोसा टिका हुआ है. बुधवार सुबह करीब 10:32 बजे सेंसेक्स 336 अंक यानी 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 74,340 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, निफ्टी 50 भी 110 अंक चढ़कर 23,229 के आसपास पहुंच गया. इसके उलट निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स 1.02 फीसदी की गिरावट के साथ 9,050.45 पर था.

इन शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

डिफेंस इंडेक्स की मौजूदा गिरावट को देखें तो पिछले पांच कारोबारी सत्रों में इसमें करीब 9.7 फीसदी की कमजोरी आई है. इससे पहले लगातार 4 सेशन्स में भी इंडेक्स करीब 8.5 प्रतिशत टूट चुका था. यानी डिफेंस शेयरों में फिलहाल मुनाफावसूली और बिकवाली का दौर साफ दिखाई दे रहा है. बुधवार के कारोबार में गिरावट काफी रही. MTAR टेक्नोलॉजीज़ सबसे ज्यादा दबाव में रहा. ये करीब 4.4 फीसदी टूटकर 6,639 रुपये पर आ गया. अपोलो माइक्रो सिस्टम्स में भी करीब 4.2 फीसदी की गिरावट देखी गई. इसका शेयर 370.35 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आया. सोलर इंडस्ट्रीज़ इंडिया करीब 3.1 फीसदी गिरकर 18,655 रुपये और एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज भी 3.1 फीसदी फिसलकर 1,663.90 रुपये पर पहुंच गया. पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज में करीब 2.8 फीसदी की गिरावट रही.

Stock Market से गायब हुई तेजी, IT Stocks ने संभाला मोर्चा; Sensex और निफ्टी ने दी लोगों को टेशन

ये शेयर भी नहीं संभाल पाए खुद को

डिफेंस सेक्टर के बड़े नामों में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स यानी HAL करीब 1.2 प्रतिशत गिरा. भारत डायनामिक्स में 1.3 फीसदी और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में करीब 0.7 फीसदी की कमजोरी रही. हालांकि, हर डिफेंस शेयर की कहानी एक जैसी नहीं रही. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स यानी BEL करीब 0.5 प्रतिशत चढ़ा. वहीं, एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स में करीब 0.8 फीसदी की तेजी देखी गई.

क्या अब भी है डिफेंस सेक्टर में दम?

अब सवाल है कि जब शेयर लगातार गिर रहे हैं तो HSBC डिफेंस सेक्टर को लेकर इतना पॉजिटिव क्यों है? इसकी बड़ी वजह है भारत का बढ़ता डिफेंस बजट और आने वाले कई सालों तक चलने वाला डिफेंस ऑर्डर साइकिल. इसमें घरेलू खरीद के साथ-साथ डिफेंस प्रोडक्ट्स के बढ़ते निर्यात की भी बड़ी भूमिका हो सकती है. ब्रोकरेज के अनुसार रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स, एयरोस्पेस, मिसाइलें, डिफेंस सिस्टम और मानवरहित सिस्टम जैसे सेक्टर्स में आने वाले समय में ऑर्डर की अच्छी संभावनाएं हैं. ऐसे में फिलहाल शेयर बाजार में डिफेंस स्टॉक्स भले ही दबाव में हों, लेकिन सेक्टर की लंबी अवधि की कहानी अभी भी मजबूत नजर आ रही है. यानी बाजार का मूड फिलहाल थोड़ा ठंडा है, लेकिन डिफेंस सेक्टर की ऑर्डर बुक आने वाले समय में फिर से गर्मी ला सकती है.

नोट: शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. किसी भी निवेश का फैसला लेने से पहले वित्तीय सलाहकार से सलाह लेना उचित है.

सेंसेक्स 1,400 अंक फिसला, Nifty 23,100 के पास बंद; जानें Stock Market में क्यों छाया लाल रंग

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?