Home Latest News & Updates Stock Market में ‘हैप्पी फ्राइडे’, Sensex की 800 अंकों की छलांग, Nifty ने फिर दिखाया अपना कमाल

Stock Market में ‘हैप्पी फ्राइडे’, Sensex की 800 अंकों की छलांग, Nifty ने फिर दिखाया अपना कमाल

by Preeti Pal
0 comment
Stock Market में 'हैप्पी फ्राइडे', sensex की 800 अंकों की छलांग, nifty50 ने फिर दिखाया अपना टशन

Stock Market: शेयर मार्केट के इन्वेस्टर्स को आज यानी शुक्रवार के दिन बड़ी राहत मिली है. काफी टाइम के बाद अब बाज़ार में रौनक लौटी है. आप भी जानें इस हरियाली की वजह.

20 March, 2026

शेयर मार्केट के दीवानों के लिए आज की सुबह किसी तोहफे से कम नहीं रही. पिछले कुछ दिनों की सुस्ती और उतार-चढ़ाव के बाद, आज यानी 20 मार्च, शुक्रवार को भारतीय शेयर मार्केट ने जबरदस्त वापसी की है. आज सुबह सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों ही हरे निशान में झूमते नजर आए. सेंसेक्स जहां 720 अंकों से ज्यादा उछला, वहीं निफ्टी ने भी 23,200 के आंकड़े को पार कर लिया. शेयर मार्केट की इस हरियाली के पीछे कच्चे तेल की गिरती कीमतें और मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीदें सबसे बड़ा कारण मानी जा रही हैं.

कौन बना बाजीगर?

आज टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टाटा स्टील, एसबीआई और एचसीएल टेक्नोलॉजीज जैसे दिग्गज शेयर्स ने जमकर बैटिंग की और निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल रहे. दूसरी तरफ, एचडीएफसी बैंक, हिंडाल्को और ओएनजीसी जैसे शेयर्स में थोड़ी सुस्ती देखी गई. दिलचस्प बात ये है कि आज हर सेक्टर में जोश नजर आया. पावर, पीएसयू बैंक और आईटी इंडेक्स तो 2-2 प्रतिशत तक उछल गए. छोटे और मिडकैप और स्मॉलकैप ने भी 1-1 प्रतिशत की बढ़त के साथ इन्वेस्टर्स के चेहरे पर मुस्कान ला दी.

यह भी पढ़ेंःसर्राफा बाजार में भूचाल, 13 हजार रुपए गिरी चांदी, सोना भी क्रैश, जानें क्या है सोना-चांदी का ताजा रेट

रुपये की सेहत

जहां एक तरफ शेयर मार्केट जश्न मना रही है, वहीं भारतीय रुपये की हालत थोड़ी परेशान करने वाली है. आज सुबह रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93 के लेवल को पार कर गया और 93.18 के रिकॉर्ड निचले लेवल पर पहुंच गया. फॉरेन इन्वेस्टर्स की लगातार बिकवाली और इंटरनेशनल लेवल पर डॉलर की मजबूती ने रुपये पर दबाव बना रखा है. हालांकि, शेयर बाजार की तेजी ने इसे और ज्यादा गिरने से फिलहाल बचा लिया है.

एक्सपर्ट की राय

भले ही बाजार आज ऊपर है, लेकिन फॉरेन इन्वेस्टर्स का बिकवाली का सिलसिला थम नहीं रहा है. पिछले सेशन में उन्होंने 7,558 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे. एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारतीय रिजर्व बैंक ही एकमात्र सहारा है जो डॉलर बेचकर रुपये को और गिरने से रोक रहा है. कुल मिलाकर, आज का दिन इन्वेस्टर्स के लिए राहत भरा रहा है. सेंसेक्स सुबह 10 बजे तक 800 अंक ऊपर था और करीब 2,668 शेयरों में बढ़त देखी गई. कच्चे तेल के भाव में 1.64 प्रतिशत की गिरावट ने भी बाजार को ऑक्सीजन देने का काम किया है.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंःशेयर बाजार में तुफानी गिरावट, सेंसेक्स 1900 अंक लुढ़का, निफ्टी 23,200 के नीचे; निवेशकों के लाखों करोड़ स्वाहा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?