Home Latest News & Updates शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी! सेंसेक्स 579 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल; जानें वजह

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी! सेंसेक्स 579 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल; जानें वजह

by Amit Dubey 2 July 2026, 5:00 PM IST
2 July 2026, 5:00 PM IST
Stock market Today

Stock market Today: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है. इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं. इस बीच आज गुरुवार को शेयर बाजार में एक बार फिर से तेजी दर्ज की गई है. जी हां, बुधवार के उछाल के बाद आज गुरुवार को भी घरेलू शेयर बाजार उछाल के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स में 579 अंकों की तेजी दिखी तो वहीं, निफ्टी 24,175 के लेवल पर कारोबार करते हुए बंद हुआ. आइए बाजार की चाल के साथ जानते हैं इसमें तेजी की वजह.

सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

आज गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 579.48 अंक बढ़ा. यह 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में 77,502.12 पर कारोबार करते हुए बंद हुआ. इसमें दिन के दौरान 656.29 अंक या 0.85 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई और यह 77,578.93 पर पहुंच गया. वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 169.85 अंक चढ़ा. यह 0.71 प्रतिशत बढ़कर 24,175.70 पर बंद हुआ.

इन शेयरों में तेजी और सुस्ती

सेंसेक्स के कुल 30 शेयरों में 23 शेयरों में तेजी दिखी वहीं, 7 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. तेजी वारे शेयर की बात करें तो सेंसेक्स इंडेक्स में, इंफोसिस के शेयरों में 5.64 प्रतिशत की बढ़त आई. वहीं, टेक महिंद्रा में 4.32 प्रतिशत, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में 4.28 प्रतिशत और एचसीएल टेक में 4.12 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया. बजाज फिनसर्व, अडाणी पोर्ट्स, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक भी प्रमुख लाभ कमाने वाले शेयरों में शामिल रहे.

वहीं, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति सुजुकी इंडिया, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज पिछड़ने वालों में शामिल रहे. लार्सन एंड टुब्रो में 0.78 फीसदी की गिरावट, मारुति में 0.43 फीसदी की सुस्ती, एक्सिस बैंक में 0.33 फीसदी की गिरावट और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.32 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

शेयर बाजार में तेजी की वजहें

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, बाजार में इस तेजी के कई कारण हैं. जानकारों के द्वारा बताया गया कि भू-राजनीतिक मोर्चे पर सकारात्मक घटनाक्रम और ब्लू-चिप आईटी शेयरों में खरीदारी के चलते कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी दिखी. इसका प्रभाव यह रहा कि सेंसेक्स और निफ्टी लगभग एक प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए.

गुरुवार को वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.45 प्रतिशत गिरकर 70.53 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया.

एक्सपर्ट और ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा, “वैश्विक बाजारों में दबाव के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों ने अपनी बढ़त जारी रखी, जहां प्रौद्योगिकी शेयरों ने विदेशी इंडेक्स को नीचे खींच लिया.” उन्होंने आगे कहा, “ऊर्जा की कीमतों में नरमी और एआई, रक्षा प्रौद्योगिकी और ऊर्जा सुरक्षा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में भारत-जापान के नए समझौतों ने घरेलू बाजार में आशावाद बनाए रखने में मदद की.”

एशियाई बाजारों के हाल

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 7.89 प्रतिशत गिर गया, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 2.47 प्रतिशत गिर गया और शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स 2.03 प्रतिशत गिर गया. वहीं, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.76 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ. यूरोप के बाजार सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे.

Share Market में फिर लौटी रौनक, Sensex उछला 420 पॉइन्ट , Nifty ने भी फिर पार किया 24,100 का लेवल

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?