south Indian jewellery: अगर आपने कभी किसी साउथ इंडियन फिल्म की शादी, कहानी या रॉयल कैरेक्टर्स को गौर से देखा होगा, तो एक बात जरूर नोटिस की होगी और वो है उनकी शानदार जूलरी. बड़े-बड़े हार, मंदिरों से इंस्पायर डिजाइन, झुमके, कमरबंद और खूबसूरत मांग टीका सिर्फ लुक को अट्रैक्टिव नहीं बनाते, बल्कि अपने साथ सदियों पुराने कल्चर और ट्रेडिशन की कहानी भी लेकर चलते हैं. यही वजह है कि साउथ इंडियन जूलरी सिर्फ गहने नहीं, बल्कि विरासत की पहचान मानी जाती है.
स्टाइल और सिनेमा
साउथ इंडियन सिनेमा में जूलरी हमेशा से कहानी का अहम हिस्सा रही है. पहले ऐतिहासिक फिल्मों में मंदिरों और राजघरानों से इंस्पायर भारी-भरकम सोने के गहनों का यूज़ किया जाता था. टाइम के साथ फिल्मों का अंदाज बदला, लेकिन इन गहनों की खूबसूरती कभी फीकी नहीं पड़ी. आज के फिल्ममेकर ट्रेडिशनल डिजाइन को मॉडर्न स्टाइल के साथ पेश कर रहे हैं, जिससे ये गहने नई जेनेरेशन को भी खूब पसंद आ रहे हैं.

अलग-अलग पैटर्न
आजकल फिल्मों में दुल्हन के लुक को खास बनाने के लिए लेयर्ड नेकलेस, स्टेटमेंट चोकर, झुमके, वांकी आर्मलेट, कमरबंद और हेयर एक्सेसरीज का खूब इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, कई फिल्मों में सिंपल और एलिगेंट ब्राइडल जूलरी भी दिखाई जाती है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं है कि साउथ इंडिया में जूलरी का रिश्ता सिर्फ फैशन तक नहीं है. यहां हर गहने का अपनी कल्चरल वैल्यू होती है. खासकर शादी के दिन पहनी जाने वाली जूलरी को प्योरिटी फैमिली ट्रेडिशन का सिंबल माना जाता है. इस तरह की जूलरी को कई जेनेरेशन्स संभालकर रखती हैं.
Adda Embroidery के धागे में छिपी है इंडियन स्कल्पचर की कहानी, हर जेनेरेशन को हो रहा है इससे प्यार
टेंपल जूलरी
इन गहनों पर बने लक्ष्मी माता, मोर, कमल, हाथी और मंदिरों से इंस्पायर डिजाइन सिर्फ सजावट नहीं होते, बल्कि इन्हें गुड लक, सिक्योरिटी और खुशी का सिंबल भी माना जाता है. यही वजह है कि ये डिजाइन इंडियन फिल्मों के साथ-साथ रीयल लाइफ में भी खूब पसंद किए जाते हैं.
जूलरी ट्रेंड
साउथ इंडियन फिल्मों ने कई ऐसे जूलरी ट्रेंड दिए हैं, जो आज भी ब्राइडल फैशन पर राज कर रहे हैं. कसु माला, मैंगो माला, एंटीक फिनिश चोकर, टेंपल पेंडेंट, कंगन, कमरबंद और खूबसूरत मांग टीका आज भी हर दुल्हन की विश लिस्ट में शामिल रहते हैं. इसके अलावा कई फिल्मों में कुंदन और टेंपल जूलरी का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है.

साउथ इंडियन जूलरी की जान
टेंपल जूलरी साउथ इंडियन आर्ट की सबसे खास पहचान मानी जाती है. शुरुआत में ये गहने मंदिरों में देवी-देवताओं को चढ़ाने के लिए होते थे. बाद में भरतनाट्यम जैसे डांस फोर्म का हिस्सा बने और फिर फिल्मों के जरिए दुनिया भर में फेमस हो गए. गोल्ड या एंटीक गोल्ड फिनिश में तैयार इन गहनों पर देवी-देवताओं, खूबसूरत आर्ट और फूलों की बहुत बारीक नक्काशी होती है. इनमें जड़े रूबी, पन्ना, मोती और स्टोन्स इनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं.
दुनियाभर में डिमांड
अब साउथ इंडियन जूलरी की चमक सिर्फ भारत तक नहीं रही. दुनिया भर में होने वाली डेस्टिनेशन वेडिंग, सोशल मीडिया, सेलिब्रिटी फैशन और पीरियड फिल्मों ने इन गहनों को ग्लोबल पहचान दिलाई है. विदेशी दुल्हनें भी अब अपनी शादी में टेंपल इंस्पायर्ड जूलरी पहनना पसंद कर रही हैं. यानी, फैशन बदलता रहता है, लेकिन साउथ इंडियन जूलरी का जलवा कभी कम नहीं होता.
रोज़ाना स्टाइलिश दिखना है आसान! V-Neck Kurta Sets, जो देंगे हर दिन को फैशनेबल ट्विस्ट
