Home Latest News & Updates गिरावट के साथ बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 800 अंकों से अधिक लुढ़का, निफ्टी 23400 के नीचे

गिरावट के साथ बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 800 अंकों से अधिक लुढ़का, निफ्टी 23400 के नीचे

by Amit Dubey
0 comment
Stock Market Today

Stock Market Today: मार्केट के खुलते ही, निफ्टी के ऑटो और रियल्टी इंडेक्स में भारी गिरावट देखी गई. निफ्टी ऑटो डेढ़ फीसदी से अधिक तो निफ्टी रियल्टी में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, निफ्टी आईटी हरे में दिखा है.

Stock Market Today: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है. इस दौरान बाजार में कई शेयरों में तेजी तो कई में सुस्ती देखी जाती है. इस बीच आज सोमवार को शेयर बाजार खुले हैं. बाजार खुलने से पहले प्री-ओपन में शेयर मार्केट के दोनों खास इंडेक्स गिरावट की ओर इशारा कर रहे थे. 30 शेयरों वाले सेंसेक्स इंडेक्स और 50 शेयरों वाले निफ्टी इंडेक्स में मार्केट खुलने से पहले प्री ओपन में गिरावट दर्ज की गई.

वहीं, मार्केट खुलने के बाद भी सेंसेक्स और निफ्टी ने गिरावट के साथ अपने दिन की आज शुरुआत की है. स्टॉक एक्सचेंज BSE की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सेंसेक्स 800 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ खुला. वहीं, स्टॉक एक्सचेंज NSE की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, निफ्टी50 भी लाल निशान में 23400 के नीचे कारोबार करते हुए दिखा.

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

30 शेयरों वाले सेंसेक्स की बात करें तो इसमें अभी (9 बजकर 18 मिनट) 800 अंकों की गिरावट देखी जा रही है. यह एक फीसदी से अधिक गिरकर लाल निशान में 74,437.09 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा है. इसकी आज की ओपनिंग 74,807.97 पर हुई. 30 शेयरों वाले इस इंडेक्स के मात्र 3 शेयर हरे में कारोबार करते हुए दिखे. बाकी के 27 शेयर लाल निशान में दिखे.

निफ्टी50 को देखें तो यह भी लाल निशान में ही खुला. इसमें करीब 9 बजकर 19 मिनट पर 1 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. यह 248 अंकों से अधिक की सुस्ती के साथ लाल निशान में 23,395.45 पर कारोबार करते हुए दिखा. निफ्टी बाजार खुलने के साथ 23,482.20 पर खुला. 50 शेयरों वाले इस इंडेक्स के 6 शेयर हरे में तो 44 शेयर लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखे.

निफ्टी ऑटो और रियल्टी को नुकसान, आईटी को फायदा

मार्केट के खुलते ही, निफ्टी के ऑटो और रियल्टी इंडेक्स में भारी गिरावट देखी गई. निफ्टी ऑटो डेढ़ फीसदी से अधिक तो निफ्टी रियल्टी में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, निफ्टी आईटी हरे में दिखा है. इसमें 43 अंकों की तेजी दिखी और यह 27,760 (9 बजकर 36 मिनट के आसपास)के आसपास कोराबार करते हुए दिखा.

इंडिगो, वोडाफोन आइडिया समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

आज बाजार में कई शेयरों में उतार चढ़ाव की स्थिति दिख सकती है. इनमें इंडिगो, वोडाफोन आइडिया, आरबीएल बैंक और कोल इंडिया के भी शेयर शामिल हैं. इंडिगो को दिल्ली के द्वारा एटीएफ वैट में कटौती से फायदा होने की उम्मीद है. इसके शेयर में मजबूती दिख सकती है. वोडाफोन आइडिया करीब 500 मिलियन डॉलर इक्विटी इन्फ्यूजन और वारंट इश्यू की प्लानिंग कर रहा है. वहीं, आरबीएल बैंक को एमिरेट्स एनबीडी में हिस्सेदारी खरीदने के लिए रेगुलेटरी से मंजूरी मिल गई है. इस वजह से इसके शेयरों पर आज निवेशकों की नजर रहेगी. इसके अलावा कोल इंडिया को महानदी कोलफील्ड्स को लिस्ट करने की मंजूरी मिल चुकी है, जिस वजह से इसके शेयरों पर भी बाजार की नजर रहेगी.

यह भी पढ़ें: हर्षद मेहता स्कैम से लेकर पश्चिम एशिया संकट तक, वो ‘काला’ समय जब भारतीय शेयर बाजार हुआ क्रैश

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?