Home Latest News & Updates चांदी का भाव 5000 रुपये लुढ़का, सोना भी फिसला; लेटेस्ट कीमत के साथ जानें गिरावट की वजह

चांदी का भाव 5000 रुपये लुढ़का, सोना भी फिसला; लेटेस्ट कीमत के साथ जानें गिरावट की वजह

by Amit Dubey 6 July 2026, 3:48 PM IST (Updated 6 July 2026, 4:51 PM IST)
6 July 2026, 3:48 PM IST (Updated 6 July 2026, 4:51 PM IST)
Gold Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट देखी जा रही है. जो भी लोग किसी जरूरी कार्य, शादी-विवाह आदि के लिए इन कीमती धातु की खरीदारी करना चाह रहे हैं तो उनके लिए यह गिरावट राहत वाली हो सकती है. यहां हम आपको दिल्ली में सोने-चांदी के ताजा भाव को बता रहे हैं.

जी हां, आज सोने के भाव में 150 रुपये और चांदी की कीमत में 5000 रुपये की गिरावट देखी गई है. आइए जानते हैं गोल्ड और सिल्वर का ताजा भाव, इसके साथ ही इनकी कीमतों में गिरावट की वजहें भी जानेंगे.

गोल्ड और सिल्वर का ताजा भाव

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल मार्केट में सुस्ती और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के चलते व्यापारियों ने कीमती धातुओं में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी. इसकी वजह से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 150 रुपये गिरकर 1,50,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. वहीं, प्रति एक किलो चांदी की कीमत में 5000 रुपये की गिरावट आई. पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली इस कीमती धातु का भाव 10 ग्राम के लिए 1,50,800 रुपये पर बंद हुआ था.

स्थानीय डीलरों के अनुसार, चांदी की कीमतों में चार दिनों से जारी तेजी का अंत हो गया और शुक्रवार के बंद भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम से 5,000 रुपये गिरकर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई.

एक्सपर्ट्स ने क्या कहा?

अब आइए जानते हैं कि बाजार की इस चाल पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, व्यापारियों ने कहा कि बाजार सीमित दायरे में ही रहा क्योंकि निवेशक पश्चिम एशिया में बने भू-राजनीतिक जोखिमों और मजबूत डॉलर व अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति से जुड़ी अपेक्षाओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे थे.

वहीं, लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा, “सोमवार को घरेलू बाजारों में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई, क्योंकि निवेशक वाशिंगटन-तेहरान संबंधों के जटिल परिदृश्य को समझने की कोशिश कर रहे थे और साथ ही अमेरिका से महत्वपूर्ण मुद्रास्फीति डेटा की प्रतीक्षा कर रहे थे.”

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, सोने और चांदी की कीमतें क्रमशः 4,160.60 अमेरिकी डॉलर और 62.24 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस तक थोड़ी कम हो गईं.

मीराए एसेट शेयरखान के कमोडिटीज प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा, “डॉलर के मजबूत होने के कारण विदेशी व्यापार में सोने की कीमत में गिरावट आई है, क्योंकि व्यापारी इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना को नजरअंदाज कर रहे हैं.”

Gold Silver Price: चांदी दो दिनों में 11000 रुपये हुई सस्ती, गोल्ड भी आया नीचे; जानें ताजा भाव

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?