Dhamaal 4 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार को अजय देवगन की मचअवेटिड कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ रिलीज हो गई. डायरेक्टर इंद्र कुमार एक बार फिर अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी को लेकर लौटे हैं. इस बार भी अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी की मजेदार चौकड़ी लोगों की गुदगुदाने की कोशिश कर रही है. ‘धमाल 4’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बना ली है. हालांकि, ओपनिंग कलेक्शन के मामले में ये अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ से पीछे रह गई है.
धमाल का कमाल
‘धमाल 4’ ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 13.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 16.5 करोड़ रुपये रहा. विदेशी मार्केट से भी फिल्म ने लगभग 5 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ‘धमाल 4’ का पहले दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 21.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इस मल्टी स्टारर फिल्म को पहले दिन देशभर में 10,669 शोज़ मिले. सुबह के शो में ऑडियन्स कम रही और ऑक्यूपेंसी 8.38 प्रतिशत दर्ज की गई. लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, लोगों की एक्साइटमेंट भी बढ़ती रही. दोपहर में ऑक्यूपेंसी 19.15 प्रतिशत, शाम में 24.85 प्रतिशत और रात के शो में ये बढ़कर 42 प्रतिशत तक पहुंच गई.
दिल्ली-एनसीआर का हाल
अगर शहरों की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा 969 शोज़ चले, जहां ऑक्यूपेंसी 22.8 प्रतिशत रही. वहीं, मुंबई में 820 शोज़ के साथ ऑक्यूपेंसी करीब 24 प्रतिशत दर्ज की गई. इन आंकड़ों से हिंट मिलता है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है. देखा जाए तो, अजय देवगन की पिछली फिल्मों के मुकाबले ‘धमाल 4’ ने अच्छी शुरुआत की है. ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पहले दिन 8.75 करोड़ रुपये, और ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने 7.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. इस लिहाज से नई फिल्म ने दोनों को आसानी से पीछे छोड़ दिया. हालांकि, ‘रेड 2’ ने पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.
टोटल धमाल का रिकॉर्ड
वैसे, ‘धमाल 4’ अपनी ही फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म ‘टोटल धमाल’ का रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ सकी. उस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 16.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. इतना ही नहीं, दो हफ्ते पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पेड प्रीव्यू के साथ 19 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. हालांकि, साल 2011 में रिलीज हुई ‘डबल धमाल’ के पहले दिन के 7.6 करोड़ रुपये के कलेक्शन को नई फिल्म ने काफी पीछे छोड़ दिया है.
अल्फा से टक्कर
फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर ‘अल्फा’ भी स्क्रीन पर बनी हुई है. इससे टिकट खिड़की पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. अब सबकी नज़रें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं. अगर शनिवार और रविवार को ऑडियन्स का प्यार इसी तरह बरसता रहा, तो ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग लगा सकती है.
Dhamaal 4 Review: खजाना ढूंढते-ढूंढते कॉमेडी खो गई, ‘M’ के नीचे खजाना नहीं ऑडियन्स का सब्र दफन है!
