Home व्यापार Budget Halwa Ceremony 2024: बंकर में तब्दील हुआ नॉर्थ ब्लॉक दफ्तर, जानें क्या है इसकी वजह

Budget Halwa Ceremony 2024: बंकर में तब्दील हुआ नॉर्थ ब्लॉक दफ्तर, जानें क्या है इसकी वजह

by Rashmi Rani 17 July 2024, 9:05 AM IST (Updated 27 June 2026, 4:59 PM IST)
17 July 2024, 9:05 AM IST (Updated 27 June 2026, 4:59 PM IST)
वित्त मंत्रालय के दरवाजे क्यों कर दिए गए 'लॉक', जानें क्या है इसकी वजह

Budget Halwa Ceremony 2024: हलवा सेरेमनी होने का मतलब होता है कि बजट की अंतिम तैयारियों की शुरुआत हो चुकी है. इसके बाद वित्त मंत्री और उनसे जुड़े अधिकारी परिसर में ही ‘लॉक’ हो जाते हैं.

17 July, 2024

Budget Halwa Ceremony 2024: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को बजट से पहले पारंपरिक तौर पर होने वाली ‘हलवा सेरेमनी’ में हिस्सा लिया. इस सेरेमनी में वित्त मंत्रालय के कई अधिकारियों ने भी भाग लिया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खुद सबको अपने हाथों से हलवा बांटा. हलवा सेरेमनी होने का मतलब होता है कि बजट की अंतिम तैयारियों की शुरुआत हो चुकी है. इसके साथ ही वित्त मंत्री और उनसे जुड़े अधिकारी अब परिसर में ही ‘लॉक’ हो गए हैं. अब सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है? तो इसकी वजह हम आपको बताएंगे.

नॉर्थ ब्लॉक का दफ्तर एक बंकर में हो जाता है तब्दील

हलवा सेरेमनी के बाद सभी को नॉर्थ ब्लॉक दफ्तर में ही ‘लॉक’ कर दिया जाता है. नॉर्थ ब्लॉक का दफ्तर एक बंकर में तब्दील हो जाता है. ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि बजट से जुड़ी कोई भी जानकारी बाहर ना जा सके. बजट से जुड़े सभी अधिकारियों पर सख्त निगरानी रखी जा सके. वित्त मंत्री को भी सख्ती से इस नियम का पालन करना होता है.

फोन पर बात करने की भी नहीं होती अनुमति

नॉर्थ ब्लॉक दफ्तर में ‘लॉक’ होने के बाद किसी भी अधिकारी को फोन पर बात करने की अनुमति भी नहीं होती है. यहां तक कि वो अपने घर वालों से भी बात नहीं कर सकते हैं. उन्हें मोबाइल फोन रखने की भी अनुमति नहीं होती है. इसके साथ ही कोई भी अधिकारी दफ्तर परिसर से बाहर नहीं जा सकते हैं. उन्हें कहीं भी आने-जाने की इजाजत नहीं होती. नॉर्थ ब्लॉक दफ्तर में ‘लॉक’ वित्त मंत्री और सभी अधिकारियों को यहां तब तक रहना होता है, जब तक वित्त मंत्री का संसद में बजट भाषण पूरा नहीं हो जाता. जब बजट पेश हो जाएगा उसके बाद ही सभी अपने घर जाते हैं.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?