Home Top News Stock Market की तेजी पर लगा ब्रेक! हरे निशान पर खुला Sensex-Nifty, फिर बदला मूड

Stock Market की तेजी पर लगा ब्रेक! हरे निशान पर खुला Sensex-Nifty, फिर बदला मूड

by Preeti Pal 9 November 2026, 10:35 AM IST
9 November 2026, 10:35 AM IST
Stock Market की तेजी पर लगा ब्रेक! हरे निशान पर खुला Sensex-Nifty, कुछ ही देर में बदला गया बाज़ार का मूड

Stock Market Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने शुरुआत तो शानदार की. लेकिन ये खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई. सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी ने अच्छी बढ़त बनाई. हालांकि, कुछ ही देर बाद दोनों इंडेक्स लाल निशान में पहुंच गए. सेंसेक्स करीब 150 अंक टूट गया. वहीं, निफ्टी 25,000 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया. यानी बाजार ने पहले निवेशकों को मुस्कुराने का मौका दिया और फिर अचानक टेंशन बढ़ा दी.

हरे निशान से लाल निशानट

सोमवार सुबह कारोबार की शुरुआत में निफ्टी 50 करीब 90 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,076.40 पर खुला. वहीं, BSE सेंसेक्स भी 327.89 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,327.29 पर पहुंच गया. विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार को अच्छा सपोर्ट मिल रहा था. हालांकि, शुरुआती तेजी ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रह सकी और दोनों इंडेक्स गिरावट में चले गए.

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट, सोने ने दिया झटका, लेकिन बैंकों से आई अच्छी खबर

तेजी की क्या थी वजह?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के मुताबिक, घरेलू और वैश्विक स्तर पर कई सकारात्मक संकेतों ने भारतीय बाजार को मजबूती दी थी. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की खरीदारी बढ़ना, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट और कंपनियों के दूसरी तिमाही के बेहतर नतीजों ने बाजार को सहारा दिया. इसके अलावा अमेरिका में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में संभावित गिरावट और निवेश पर खर्च कम होने की आशंका ने भी भारतीय बाजार में निवेश का माहौल बनाया. एक्सपर्ट्स का मानना है कि विदेशी निवेशकों की खरीदारी आगे भी जारी रह सकती है. इससे बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है.

बैंकिंग और मेटल सेक्टर

बाजार के बड़े इंडेक्स भले ही लाल निशान में चले गए, लेकिन कई सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी देखने को मिली. निफ्टी PSU बैंक में 0.60 प्रतिशत और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.62 फीसदी की बढ़त रही. निफ्टी ऑटो 0.10 फीसदी, मेटल 0.26 फीसदी और FMCG 0.10 फीसदी चढ़ा. मीडिया और रियल्टी इंडेक्स में भी हल्की तेजी रही. हालांकि, IT सेक्टर की शुरुआत 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ हुई.

चमके सोना औऱ चांदी

कमोडिटी बाजार की बात करें तो ब्रेंट क्रूड 0.10 फीसदी गिरकर 98.22 डॉलर प्रति बैरल पर रहा. दूसरी तरफ सोने की कीमत करीब 0.9 फीसदी बढ़कर 1,43,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई. चांदी में भी 1.76 फीसदी की तेजी आई और ये 1,88,350 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती दिखी. एशियाई बाजारों में भी ज्यादातर जगह हरियाली रही. जापान का निक्केई 3.2 फीसदी से ज्यादा चढ़ा. वहीं, ताइवान का बाजार 5.66 फीसदी उछला. साउथ कोरिया के कोस्पी में 1.62 फीसदी की तेजी रही. हालांकि, सिंगापुर का बाजार 2.26 फीसदी गिर गया. यानी घरेलू बाजार में शुरुआती तेजी के बाद आई गिरावट ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है. अब सबकी नजर विदेशी निवेशकों की खरीदारी, कंपनियों के नतीजों और मिडिल ईस्ट टेंशन पर रहेगी.

News Source: ANI

पतंजलि का जलवा : कुल राजस्व में ई-कॉमर्स की हिस्सेदारी 35 फीसदी पहुंची, सालाना बिक्री में 50% का बंपर उछाल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?