Sexual Assault: अरुणाचल प्रदेश के लोअर दिबांग वैली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति पर 70 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट और यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. आरोप है कि खेत से घर लौट रही महिला को रास्ते में एक व्यक्ति ने रोक लिया और उसके साथ जबरदस्ती की. इस दौरान आरोपी ने महिला का गला दबाया और उसे जमीन पर गिरा दिया. इसी बीच जब आरोपी ने कुछ लोगों को अपनी ओर आते देखा तो वह मौके से फरार हो गया.
14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस ने बताया कि 9 सितंबर को हुई इस घटना के सिलसिले में डंबुक पुलिस स्टेशन में BNS की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इसमें दुष्कर्म और हत्या की कोशिश से जुड़ी धाराओं को भी जोड़ा गया है. वहीं, पुलिस ने आरोपी की पहचान कांगे पर्टिन के तौर पर की है और उसके गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया और फिर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
महिला कल्याण सोसायटी ने की कड़ी निंदा
वहीं, अरुणाचल प्रदेश महिला कल्याण सोसायटी (APWWS) ने इस घटना की निंदा की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. संगठन ने पुलिस और प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. दूसरी ओर बुजुर्ग महिला के साथ हुई इस घटना के बाद इलाके में महिला सेफ्टी का मुद्दा गरमा गया है. इसके अलावा उन्होंने महिला की सेफ्टी को प्राथमिकता देने के लिए कहा है.
‘भागकर गई, बदला धर्म…’ नाबालिग होने के कारण नहीं मानी गई ‘सहमति’, 15 साल बाद दोषी को 10 साल की सजा
पोती की उम्र की लड़की को शिकार बनाया
इसी महीने की तारीख को भी एक भयानक घटना दर्ज की गई थी. यूपी के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बस्तौली इलाके में एक आदमी हवस में इतना अंधा हो गया कि उसने अपनी पोती जितनी उम्र की बच्ची को शिकार बना लिया. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 6 साल की बच्ची के साथ रेप करने के आरोप में 52 साल के एक आदमी को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया कि तलाशी और एक मुखबिर से मिली टिप के बाद बहराइच जिले के रहने वाले आदमी को गिरफ्तार कर लिया गया.
पीड़िता की मां ने बताया था कि परिवार मूल रूप से सीतापुर जिले का रहने वाला है और लखनऊ के बस्तौली इलाके में किराए के मकान में रहता है. बच्ची शनिवार रात करीब 9 बजे घर के बाहर खेल रही थी. जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई, तो मां ने उसे ढूंढना शुरू किया. तलाश के दौरान बच्ची पड़ोस में रहने वाले दूसरे किराएदार के कमरे में मिली. मां के बुलाने पर बच्ची ठीक से जवाब नहीं दे रही थी. उसकी हालत देखकर मां को चिंता हुई और वह उसे घर ले आई. मां ने जब उससे बात की, तो उसने एक पड़ोसी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया.
News Source: PTI
