Home Latest News & Updates खौफनाक वारदात: दिल्ली में अफेयर का विरोध करने पर पति ने पत्नी पर किया ब्लेड से हमला, पड़ोसियों ने बचाई जान

खौफनाक वारदात: दिल्ली में अफेयर का विरोध करने पर पति ने पत्नी पर किया ब्लेड से हमला, पड़ोसियों ने बचाई जान

by Sanjay Kumar Srivastava 15 September 2026, 3:55 PM IST
15 September 2026, 3:55 PM IST
खौफनाक वारदात: दिल्ली में अफेयर का विरोध करने पर पति ने पत्नी पर किया ब्लेड से हमला, पड़ोसियों ने बचाई जान

Delhi Crime: दिल्ली में अफेयर का विरोध करने पर पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. पत्नी का कहना था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर है. जब महिला ने इस अफेयर का विरोध किया तो पति ने शेविंग ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया. हमले से महिला बुरी तरह घायल हो गई. चीखपुकार सुनकर पड़ोस के लोगों ने वहां पहुंचकर महिला की जान बचाई. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर शेविंग ब्लेड से हमला कर दिया.

आरोपी माजिद हुसैन गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी माजिद हुसैन (35) को अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. हमले में इस्तेमाल किया गया शेविंग ब्लेड भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि यह घटना 13 सितंबर की रात करीब 11 बजे सुंदर नगरी स्थित उनके घर पर हुई, जब पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. पुलिस के मुताबिक, महिला ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर था और वह अक्सर उससे झगड़ा करता था और मारपीट भी करता था. पुलिस ने बताया कि लगातार झगड़ों के कारण घटना से करीब 15 दिन पहले वह अपने तीनों बच्चों के साथ लोनी स्थित अपने मायके चली गई थी. घटना से दो दिन पहले हुसैन और उसके पिता ने उसे घर लौटने के लिए मना लिया था. हालांकि, महिला के बयान के अनुसार, घर लौटने पर उसके पति ने फिर से झगड़ा करना शुरू कर दिया.

हमले से मुंह और गले पर कई चोटें

पुलिस ने बताया कि 13 सितंबर को हुई लड़ाई के दौरान हुसैन ने शेविंग ब्लेड से महिला पर हमला किया, जिससे उसके मुंह और गले पर कई चोटें आईं. नंद नगरी पुलिस स्टेशन को रात करीब 11:40 बजे एक PCR कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि एक महिला पर उसके पति ने गर्दन पर हमला किया है. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घायल महिला को पुलिसकर्मी पहले ही राजीव गांधी अस्पताल ले जा चुके थे. पुलिस अस्पताल में पीड़िता से मिली, जहां उसका इलाज चल रहा था, और उसका बयान दर्ज किया. 14 सितंबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या की कोशिश) के तहत FIR दर्ज की गई और जांच शुरू की गई.

हमले में इस्तेमाल शेविंग ब्लेड बरामद

पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और सबूत इकट्ठा किए. इसके बाद हुसैन को पकड़ लिया गया. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी भूमिका कबूल कर ली, जिसके बाद हमले में इस्तेमाल किया गया शेविंग ब्लेड उसकी निशानदेही पर बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार, हुसैन का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और उसका नाम ‘बैड कैरेक्टर’ (बदमाशों) की सूची में भी शामिल नहीं है. मामले की आगे जांच चल रही है.

UP पुलिस की शर्मनाक करतूत: फिरोजाबाद में गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?