Celebrity Festive Fashion: फेस्टिव सीजन यानी घर में पूजा, दोस्तों के साथ पार्टी, फैमिली गेट टुगेदर और फोटो क्लिक कराने का मौका. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल होता है कि आखिर पहना क्या जाए? अगर आप भी हर त्योहार पर अपने वॉर्डरोब के सामने खड़े होकर यही सोचती हैं, तो बॉलीवुड की फैशनिस्टा आपके लिए स्टाइल इंस्पिरेशन बन सकती हैं. अनारकली से लेकर शॉर्ट कुर्ते और शरारा सेट तक, सेलिब्रिटीज ने इंडियन वियर को कई स्टाइलिश तरीके से पेश किया है. इनमे से आप भी अपने लिए लुक सिलेक्ट कर सकती हैं.

अनारकली में दिखें रॉयल
अनारकली ऐसा आउटफिट है जो फेस्टिव सीजन में कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. आलिया भट्ट से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन और अदिति राव हैदरी तक कई एक्ट्रेसेज इसे अलग-अलग अंदाज में पहन चुकी हैं. फ्लोर-लेंथ अनारकली किसी बड़े फंक्शन के लिए शानदार रहते है. वहीं, प्रिंटेड डिजाइन डे टाइम पूजा या फैमिली गेदरिंग के लिए अच्छे रहते हैं.

शॉर्ट कुर्ता विद शरारा
अगर आपको ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा मॉडर्न ट्विस्ट पसंद है तो शॉर्ट कुर्ते के साथ शरारा ट्राई करें. जान्हवी कपूर, कैटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनाक्षी सिन्हा और अथिया शेट्टी जैसे स्टार्स के लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर एक्सपेरिमेंट किया जा सकता है. छोटा कुर्ता खासतौर पर पार्टी या ऐसे फंक्शन के लिए अच्छा है जहां आपको आराम से घूमना और डांस करना हो.
प्लेन बाजू को कहिए बाय बाय, ये 8 डिजाइन आपकी साड़ी को देंगे डिजाइनर लुक

साड़ी को दें सेलिब्रिटी ट्विस्ट
साड़ी फेस्टिव फैशन की ऐसी क्लासिक पसंद है, जो शायद ही कभी पुरानी लगे. अगर आपको एलिगेंट और ग्रेसफुल दिखना है तो साड़ी से बेहतर ऑप्शन मुश्किल है. आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, शनाया कपूर, जान्हवी कपूर, कियारा आडवाणी और सोनम कपूर जैसी हसीनाएं साड़ी को कभी क्लासिक तो कभी मॉडर्न अंदाज में पहनती हैं.

प्रिंटेड अनारकली
हर फेस्टिव आउटफिट में भारी एम्ब्रॉयडरी जरूरी नहीं है. अगर आपको सिंपल लेकिन स्टाइलिश दिखना पसंद है, तो प्रिंटेड अनारकली भी पहन सकती हैं. कृती सेनन, अदीति राव हैदरी, प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी एक्ट्रेसेस के प्रिंटेड अनारकली लुक्स इस बात की मिसाल हैं कि कम सजावट में भी आउटफिट काफी खूबसूरत लग सकता है.

कुर्ता सेट
अगर आप फेस्टिव सीजन में ज्यादा तामझाम नहीं चाहतीं, तो क्लासिक कुर्ता सेट चुनें. इसे दुपट्टे, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और जुत्ती के साथ स्टाइल करके कुछ ही मिनटों में पूरा लुक तैयार किया जा सकता है. खास बात ये है कि ऐसा आउटफिट त्योहार के बाद भी कई दूसरे मौकों पर पहना जा सकता है.
मेहंदी के लिए हरे रंग की Saree क्यों है परफेक्ट? जानें कौन सा शेड और फैब्रिक रहेगा आपके लिए बेस्ट
