Home Latest News & Updates बेटे के साथ भागी महिला तो परिवार ने लिया बदला! परिवार ने 50 साल के शख्स को गोलियों से भूना

बेटे के साथ भागी महिला तो परिवार ने लिया बदला! परिवार ने 50 साल के शख्स को गोलियों से भूना

by Sachin Kumar 15 September 2026, 3:16 PM IST
15 September 2026, 3:16 PM IST
UP Muzaffarnagar Man shot dead family woman

UP Crime: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को 50 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि वारदात को उस महिला के परिजनों ने अंजाम दिया, जो कुछ दिनों पहले मृतक के बेटे के साथ घर से भाग गई थी. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पिन्ना बाईपास इलाके में हुई. बताया जा रहा है कि महिला के परिजन इस घटना से नाराज थे और इसी के चलते उन्होंने कथित तौर पर मृतक को निशाना बनाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

24 साल के बेटे के साथ भागी बेटी

सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) संजय कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मृतक की पहचान किनौनी गांव के रहने वाले सुभाष के तौर पर हुई है. सुभाष के ऊपर यह हमला उस वक्त हुआ है जब वह साइकिल से अपने गांव से पिन्ना बाईपास की ओर जा रहा था. महिला के परिवार वालों ने कथित तौर पर सुभाष के 24 साल के बेटे अंकित के साथ अपनी 22 साल की बेटी के भाग जाने की वजह से गोली मार कर हत्या कर दी.

दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना! श्मशान घाट के पास मिला नवजात का सिर कटा शव, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने जोड़े को ढूंढ निकाला

पुलिस ने बताया कि दोनों परिवार जाट समुदाय से हैं. SSP ने बताया कि यह जोड़ा कुछ दिनों पहले किनौनी गांव से भाग गया था. महिला के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने कपल को ढूंढ निकाला और उन्हें अपने पास ही रखा है. साथ ही पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला को विमेन प्रोटेक्शन होम भेज दिया गया है. इसी बीच संजय कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि हत्या का संबंध इसी घटना से उपजी दुश्मनी से लगता है.

पुलिस बल को किया गया तैनात

SSP ने कहा कि हत्या में कथित तौर पर शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं. अधिकारियों ने बताया कि किनोनी गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई और एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. दूसरी ओर बताया जा रहा है कि अंकित और महिला के भाग जाने के बाद दो दिन पहले गांव में एक पंचायत भी हुई थी. पंचायत में युवती को बुलाया गया था, जिसमें उसने अंकित के पक्ष में बयान दिया. वहीं, बयान के बाद महिला को दोबारा नारी निकेतन भेज दिया गया. अब पुलिस हत्या की जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज से हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

UP पुलिस की शर्मनाक करतूत: फिरोजाबाद में गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?