Home Latest News & Updates कुशीनगर में डबल मर्डर से सनसनी: प्रेमी संग रिश्ते का विरोध कर रहे पिता ने बेटियों को उतारा मौत के घाट

कुशीनगर में डबल मर्डर से सनसनी: प्रेमी संग रिश्ते का विरोध कर रहे पिता ने बेटियों को उतारा मौत के घाट

by Sanjay Kumar Srivastava 9 June 2026, 2:04 PM IST (Updated 9 June 2026, 2:05 PM IST)
9 June 2026, 2:04 PM IST (Updated 9 June 2026, 2:05 PM IST)
प्रेमी संग रिश्ते का विरोध कर रहे पिता ने बेटियों को उतारा मौत के घाट

HONOUR KILLING: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पिता ने अपनी दो बेटियों को पीट-पीटकर मार डाला. वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने इसे ऑनर किलिंग का मामला बताया है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की दो बेटियों के संबंध पिपराघाट गांव के दो युवकों से थे. आरोपी ने अपनी दोनों बेटियों को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानीं, जिससे नाराज होकर पिता ने अपनी दोनों बेटियों को पीट-पीटकर मार डाला. आरोपी की पहचान पिपराघाट के देवनारायण टोला निवासी रामप्रसाद मल्लाह के रूप में की गयी है. सोमवार शाम को वारदात करने में उसके 12 और 14 साल के दो नाबालिग बेटों ने भी पिता की मदद की.

गांव के चौकीदार ने दी पुलिस को सूचना

गांव के चौकीदार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है, जबकि पिता और परिवार के अन्य सदस्य व पड़ोसी फरार हैं. पुलिस ने बताया कि रामप्रसाद मल्लाह की बेटियां कथित तौर पर गांव के दो युवकों के साथ रिश्ते में थीं. बहनें पिछले साल इन युवाओं के साथ घर से भाग गई थीं लेकिन करीब छह महीने पहले वापस लौट आईं. बाद में ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचायत की बैठक आयोजित की गई. तब से बहनें घर पर ही रह रही थीं.

पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम रामप्रसाद ने अपने बेटों की मदद से दोनों बेटियों को एक कमरे में बंद कर दिया और उन्हें लाठियों से इतना पीटा कि उनकी मौत हो गई. इसके बाद पिता घर से भाग गया, जबकि दोनों बेटे वहीं रह गए. रात आठ बजे गांव के चौकीदार पिंटू यादव को घटना की जानकारी हुई और उसने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस को घर के अंदर दोनों बहनों के खून से लथपथ शव मिले. देर रात अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सिद्धार्थ वर्मा और क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव पुलिस टीम के साथ जांच करने पहुंचे.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश

फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. प्रारंभिक पुलिस जांच से पता चला है कि मल्लाह अपनी बेटियों के रिश्तों और उसकी आपत्ति के बावजूद स्थानीय युवकों के साथ उनके लगातार संपर्क से नाराज था. जब बेटियों ने उसकी बात नहीं मानी तो इस अपराध को अंजाम दिया गया. पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है.

गुरुग्राम में खूनी घरेलू विवाद: सुरक्षा अधिकारी ने लाइसेंसी पिस्तौल से पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?