Home Latest News & Updates पति ने किया हैवानियत को शर्मसार! धारदार हथियार से हमला कर गर्भवती पत्नी को जान से मारा; ये था मामला

पति ने किया हैवानियत को शर्मसार! धारदार हथियार से हमला कर गर्भवती पत्नी को जान से मारा; ये था मामला

by Sachin Kumar 26 July 2026, 6:11 PM IST (Updated 27 July 2026, 10:56 AM IST)
26 July 2026, 6:11 PM IST (Updated 27 July 2026, 10:56 AM IST)
Man arrested killing pregnant wife sickle UP Mahoba

Uttar Pradesh Crime : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक पारिवारिक विवाद की वजह से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. थाना पनवाड़ी क्षेत्र के बिजरारी गांव में शनिवार की रात में एक शराबी पति ने घरेलू झगड़े के बाद अपनी आठ महीने की गर्भवती पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी. कुलपहाड़ के सर्कल ऑफिसर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे हनीफ का नाम का फोन और उसने बताया कि बिजराड़ी गांव में उसकी पत्नी मनीषा मंसूरी (27) की मौत हो गई है.

गर्दन और सिर पर मिले हथियार के निशान

पुलिस ने जब इस मामले में जांच शुरू की तो महिला के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से लगी चोट के निशान मिले. अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान हनीफ बार-बार घटना के बारे में अपना बयान बदलता रहा. इसकी वजह से पुलिस को शक हो गया. इसी बीच मृतका के पांच साल के बच्चे ने बताया कि उसके पिता ने ही नशे में दरांती से उसकी मां पर कई बार हमला किया और उसके कारण मौत हो गई.

उमर खालिद का समर्थन करने वालों पर एक्शन! CJP प्रदर्शन में दिखाया प्लेकार्ड; युवकों ने की ये मांग

बच्चे के बयान से खुली पोल

बच्चे ने जब पुलिस को बताया कि उसके पिता ने ही उसकी माता की हत्या की है तो उसके बाद आरोपी ने अपराध को कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया. महोबा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता लगभग आठ महीने की गर्भवती थी और आरोपी शराब का आदी था.

क्या था पूरा मामला?

बिजरारी गांव का रहने वाला हनीफ अपनी पत्नी मनीषा मंसूरी और अपने 2 बज्जों के साथ रहता था. शनिवार की रात में वह काफी शराब पीकर अपने घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद करने लगा. जब मनीषा ने इसका विरोध किया तो वह काफी क्रोधित हो गया और उसने पास में रखे धारदार हथियार से अचानक हमला कर दिया. इस दौरान मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद हनीफ ने चालाकी दिखाते हुए 112 नंबर पर खबर मिलाने के बाद झूठा दावा किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है. SHO प्रवीण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जब जांच शुरू की, तो दंपति के पांच साल के बेटे ने सारी पोल खोल करके रख दी.

बाढ़ में जीवन रक्षक बनी भारतीय सेना, गुजरात-दादरा नगर हवेली में 800 लोगों की बचाई जान

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?