Home Latest News & Updates दरिंदगी की सारी हदें पार! पहले किया 8 साल की बच्ची का दुष्कर्म; फिर गला घोंटकर कर दी बेरहमी से हत्या

दरिंदगी की सारी हदें पार! पहले किया 8 साल की बच्ची का दुष्कर्म; फिर गला घोंटकर कर दी बेरहमी से हत्या

by Sachin Kumar 7 August 2026, 2:18 PM IST (Updated 7 August 2026, 9:32 PM IST)
7 August 2026, 2:18 PM IST (Updated 7 August 2026, 9:32 PM IST)
Minor raped killed youth MP Narsinghpur district

MP Crime: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 22 वर्षीय युवक पर 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने और बाद में उसकी गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. लोगों ने आरोपी के घर को बुलडोजर से गिराने की मांग की है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी बुधवार को लंच ब्रेक के दौरान बच्ची के स्कूल पहुंचा. उसने बच्ची से कहा कि उसके मम्मी-पापा उसे बुला रहे हैं और इसी बहाने उसे स्कूल से बाहर ले गया. इसके बाद आरोपी बच्ची को एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोप है कि इसके बाद उसने बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी.

स्कूल में पढ़ाई कर रही थी बच्ची

मामला नरसिंहपुर के गोटेगांव थाना क्षेत्र का है. यहां 8 वर्षीय नाबालिग बुधवार को स्कूल में पढ़ाई करने पहुंची थी. इसी दौरान दोपहर में लंच देने के बहाने अनिल यादव नाम का एक शख्स स्कूल पहुंचा. आरोप है कि उसने बच्ची से कहा कि उसके मम्मी-पापा उसे बुला रहे हैं और इसी बहाने उसे अपने साथ स्कूल से बाहर ले गया. इसके बाद आरोपी बच्ची को जंगल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने देर रात जंगल में तलाशी अभियान चलाया और वहां से बच्ची का शव बरामद किया.

समाज हुआ शर्मसार! 10वीं की स्टूडेंट से किया तीन लोगों ने दुष्कर्म; एक नाबालिग भी था शामिल

40-50 पुलिसकर्मी को किया तैनात

वहीं, स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्ची जब घर नहीं पहुंची तो उसके परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बताया कि 8 घंटे की तलाशी के बाद बच्ची का शव गांव से करीब 1.5 किलोमीटर दूर जंग में गड्ढे में मिला. पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया कि जब 40-50 पुलिसकर्मी और करीब 60 ग्रामीण बच्ची की तलाश कर रहे थे, तब आरोपी भी खोजने का नाटक कर रहा था. वहीं, कुछ लड़कियों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची को ढूंढने के लिए सूंघने वाले कुत्ते की मदद ली. इसके बाद कुत्ता पुलिस को आरोपी के घर तक ले गया.

डॉक्टरों ने किया बच्ची का पोस्टमार्टम

दूसरी ओर, गुरुवार को मुर्दाघर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. यहां डॉक्टरों ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया. स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग की गई है. ज्ञापन में आरोपी का घर गिराने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग भी की गई है. अधिकारी ने बताया कि मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में की जाएगी. इस बीच घटना के विरोध में गोटेगांव तहसील के गांवों में बाजार बंद रहे. स्थानीय लोगों में आक्रोश को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीड़ित बच्ची के गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

बैंकॉक के स्कूल में छात्र ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 3 बच्चों समेत 6 की मौत, कई छात्र घायल

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?