Home Latest News & Updates समाज हुआ शर्मसार! 10वीं की स्टूडेंट से किया तीन लोगों ने दुष्कर्म; एक नाबालिग भी था शामिल

समाज हुआ शर्मसार! 10वीं की स्टूडेंट से किया तीन लोगों ने दुष्कर्म; एक नाबालिग भी था शामिल

by Sachin Kumar 4 August 2026, 7:42 PM IST
4 August 2026, 7:42 PM IST
Assam 3 gang rape murder class 10 student

Assam Crime: असम के हैलाकांडी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई. नेशनल हाईवे-6 के पास मौजूद घर में नाबालिग की लाश बरामद हुई. परिजनों ने कहा कि हमारी बच्ची के साथ जानवरों जैसी दरिंदगी हुई और उसके बाद हत्या कर दी गई. पुलिस ने अब इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उसमें एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां शनिवार की रात पड़ोस में एक कार्यक्रम में गई थी और घर लौटने पर देखा कि लड़की का शव बिस्तर पर बिना कपड़ों के पड़ा था.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने बताया कि इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने कटलीचेरा पुलिस स्टेशन को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसके रॉय सिविल अस्पताल भेज दिया. उन्होंने आगे कहा कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी लगे थे. वहीं, पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया. इसी बीच स्थानीय लोगों ने NH-6 को जाम कर दिया और घटना के दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की. इसके अलावा कई संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक ट्रायल की मांग की है.

हैवानियत की सारी हदें पार, 4 साल की बच्ची के साथ किया ड्राइवर ने दुष्कर्म; आरोपी को देखकर रो पड़ी पीड़िता

साढ़े सत्रह साल का है एक आरोपी

हैलाकांदी के SSP अमिताभ सिन्हा ने बताया कि दुष्कर्म मामले में पकड़ा गया एक आरोपी साढ़े सत्रह साल का है. उन्होंने कहा कि मामले की क्रूरता को देखते हुए पुलिस ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि उसे व्यस्क माना जाए. घटना शनिवार की रात करीब 11 बजे की थी. SSP ने बताया कि यह एक मोहल्ला है जहां पर कई बड़े परिवार रहते हैं और जब यह घटना हुई थी तब परिजन घर से ज्यादा दूर नहीं थे.

मां ने बताई आपबीती

वहीं, मां ने बताया की उनकी लड़की भी हमारे साथ दावत में गई थी. लेकिन चचेरे भाई से मुंह बहस होने के बाद वह करीब 10 बजे घर चली आई. फिर हमने सोचा कि उसके लिए हम खाना लेकर आ जाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि जब एक घंटे बाद वह घर पहुंचे तो वहां का मंजर बहुत दर्दनाक था. मां ने यह भी कहा कि कोई इंसान इतनी छोटी बच्ची के साथ इस तरह का बर्ताव कैसे कर सकता है. उन्होंने आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की है. वहीं, मृतका की बड़ी बहन ने कहा कि शरीर को घर बर्तनों से क्षत-विक्षत कर दिया गया था.

4 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, चाकू से पुलिसकर्मियों पर किया था हमला

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?