29 December 2023
आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने मांगी यूपी पुलिस से मदद
दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा चूक मामले में यूपी पुलिस से मदद मांगी है। दरअसल पुलिस आरोपियों के जूतों में धुएं की केन रखने के लिए जगह बनाने वाले शख्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जिसके लिए लखनऊ पुलिस से मदद मांगी गई है।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक सागर ने पहले खुद जूतों को अपने हिसाब से तैयार करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा, तब उसने जूता बनाने वाले एक व्यक्ति से ये काम कराया। बताया जा रहा है कि ये व्यक्ति साइकिल पर लखनऊ के आलमबाग आता था।
दिल्ली पुलिस ने इस महीने उसकी तलाश में लखनऊ का दौरा भी किया था, लेकिन उसे कानयाबी नहीं मिली।
आपको बता दें कि संसद पर 2001 में किए गए आतंकी हमले की बरसी के दिन 13 दिसंबर को, बड़ी सुरक्षा चूक हुई थी। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के अन्दर कूदे और ‘केन’ के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया। हालांकि घटना के फौरन बाद दोनों को पकड़ लिया गया था।
यह भी पढ़ें : नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़, जानिए आज देश में क्या हो रहा है, ताज़ा राष्ट्रीय खबरें
