Home Latest News & Updates दिल्ली में 20 वर्षीय युवती की हत्या का खुला राज, आरोपी गजरौला से गिरफ्तार; जांच जारी

दिल्ली में 20 वर्षीय युवती की हत्या का खुला राज, आरोपी गजरौला से गिरफ्तार; जांच जारी

by Sachin Kumar 1 August 2026, 2:24 PM IST (Updated 1 August 2026, 2:44 PM IST)
1 August 2026, 2:24 PM IST (Updated 1 August 2026, 2:44 PM IST)
Police northwest Delhi murder case arrest man UP

Delhi Crime : कुछ दिन पहले दिल्ली में हुए एक 20 वर्षीय युवती के मर्डर केस की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. केशवपुरम इलाके में 29 जुलाई को एक युवती को गोली मार दी गई थी और अब इस मामले में पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के गजरौला से गिरफ्तार किया है. फिलहाल, इस मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम का पता चल सके.

पीसीआर से मिली पुलिस को सूचना

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई को पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली. जांच के दौरान इमारत की तीसरी मंजिल के एक कमरे में ज्योति का शव खून से लथपथ मिला. उसके सिर में गोली लगी थी. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं, टेक्निकल एनालिसिस, खुफिया जानकारी और विभिन्न जगहों पर छापेमारी के बाद पुलिस ने आखिरकार सौरभ नाम के आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि अपराध में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी करने के अलावा यह पता लगाने की जांच चल रही है कि क्या इस मामले में कोई दूसरा आरोपी भी शामिल था.

विभिन्न धाराओं में किया गया केस दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया. इसके बाद हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था. जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने 23 वर्षीय सौरभ को उत्तर प्रदेश के गजरौला से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी दिल्ली के खेड़ा खुर्द स्थित अंबेडकर कॉलोनी में रहता था लेकिन हत्या के बाद गजरौला स्थित अपने घर भाग गया. हालांकि, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को दिल्ली लाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.

हत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस मामले में इस्तेमाल किए गए हथियार और घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है. इस मामले पर पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हत्याकांड से जुड़े तथ्यों का खुलासा किया जाएगा और कानून के मुताबिक आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इंस्टाग्राम पर दूसरे लड़के संग बहन की फोटो देखकर भड़का समीर, 22 साल के गौतम की बेरहमी से की हत्या

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?