Sensex Top 10 M Cap Companies: शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई, क्योंकि लंबे समय से चले आ रहे यूएस-ईरान तनाव का असर निवेशकों की धारणा पर पड़ा. शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 298.75 अंक गिरकर 77,760.21 पर आ गया. वहीं, 50 शेयरों वाला NSE निफ्टी 74.20 अंक गिरकर 24,321.90 पर आ गया.
इस बीच आज रविवार को मार्केट कैप के हिसाब से सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के साप्ताहिक आंकड़े आएं हैं. इनमें से कुल पांच का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपये घट गया है. वहीं, TCS को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.
TCS को सबसे ज्यादा नुकसान
बीते दिनों टाटा ग्रुप के शेयरों पर निवेशकों की काफी नजरें रहीं. कारण साफ था क्योंकि टाटा संस के चेयरमैन पद से एन. चंद्रशेखरन ने इस्तीफे की घोषणा कर दी थी. उसके बाद से ग्रुप के कई शेयरों पर प्रेशर दिखा और कुछ में गिरावट भी आई. इस बीच आज मार्केट कैप के हिसाब से सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के साप्ताहिक आंकड़े आएं हैं.
इनमें टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) को मार्केट कैप के हिसाब से सबसे अधिक नुकसान हुआ है. आंकड़ों के मुताबिक, टीसीएस का मार्केट कैप 34,263.28 करोड़ रुपये घटकर अब 8,53,506.85 करोड़ रुपये हो गया है.
इन कंपनियों के भी गिरे मार्केट कैप
- रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 31,869.13 करोड़ रुपये घटकर 17,70,056.06 करोड़ रुपये हो गया.
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मार्केट कैप 25,891.88 करोड़ रुपये घटकर 9,85,829.96 करोड़ रुपये हो गया.
- एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 7,165.37 करोड़ रुपये घटकर 11,20,802.10 करोड़ रुपये हो गया.
- आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 2,792.65 करोड़ रुपये घटकर 10,17,577.98 करोड़ रुपये हो गया.
इन कंपनियों के मार्केट कैप में उछाल
- एलआईसी का मार्केट कैप 26,438.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,23,330.31 करोड़ रुपये हो गया.
- भारती एयरटेल का मार्केट कैप 20,592.13 करोड़ रुपये बढ़कर 12,43,016.11 करोड़ रुपये हो गया.
- बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 3,548.79 करोड़ रुपये बढ़कर 6,77,197.34 करोड़ रुपये हो गया.
- लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 2,490.66 करोड़ रुपये बढ़कर 5,58,973.11 करोड़ रुपये हो गया.
- हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 2,079.38 करोड़ रुपये बढ़कर 4,90,888.35 करोड़ रुपये हो गया.
शुक्रवार को एशियाई बाजारों का हाल
शुक्रवार को एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे.
वहीं, गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 510.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.
Stock Market में आज फिर दबाव, Sensex और Nifty हुए धड़ाम; इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा हलचल
News Source: PTI
