Home मनोरंजन ‘बाप पर मत जाना’, सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी वार्निंग, जानें कौन बिग बॉस में आने वालीं रीति तिवारी

‘बाप पर मत जाना’, सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी वार्निंग, जानें कौन बिग बॉस में आने वालीं रीति तिवारी

by Neha Singh 6 September 2026, 2:06 PM IST (Updated 6 September 2026, 2:07 PM IST)
6 September 2026, 2:06 PM IST (Updated 6 September 2026, 2:07 PM IST)
Rhiti Tiwari

Rhiti Tiwari: सबसे पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो “बिग बॉस 20” जल्द ही स्क्रीन पर आने वाला है. फैंस शो के नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच, मेकर्स ने एक कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा किया है. MP और भोजपुरी एक्टर-सिंगर मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी “बिग बॉस 20” में नजर आएंगी. दिलचस्प बात यह है कि उनके पिता मनोज तिवारी खुद रीति को बिग बॉस के घर तक ले जाने पहुंचे. इस दौरान सलमान खान ने रीति तिवारी को एक वॉर्निंग भी दी.

“बाप पर मत जाना..”

Jio Hotstar द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, मनोज तिवारी अपने सिग्नेचर स्टाइल में गाना गाते हुए बिग बॉस के स्टेज पर आते हैं. मनोज तिवारी कहते हैं कि वह इस बार अपनी बेटी को बिग बॉस के दरवाजे तक छोड़ने आए हैं. फिर रिती तिवारी एक गाने के साथ एंट्री करती हैं. सलमान खान ने एक मनोज तिवारी के एक वायरल मूमेंट पर मजाक करते हुए रीति से कहा- बिग बॉस के घर में अंडों के लिए कभी लड़ाई मत करना. मनोज तिवारी तब अपना चेहरा छिपाने लगे. सलमान ने तब कहा, “बात पर मत जाना. रीति ने भी जवाब दिया, “बाप पर जाना नहीं…”.

बिग बॉस में आ चुके हैं मनोज तिवारी

मनोज तिवारी खुद “बिग बॉस” में हिस्सा ले चुके हैं. वह 2010 में “बिग बॉस 4” में दिखे थे. इस सीजन को पहली बार सलमान खान ने होस्ट किया था. मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी की दोस्ती और उनसे जुड़े विवादों ने सुर्खियां बटोरीं. शो के दौरान उनकी डॉली बिंद्र से लड़ाई हुई थी, जिसमें ‘बाप पर मत जाना’ वाली लाइन फेमस हो गई थी.

कौन हैं रीति तिवारी

रीति तिवारी सिर्फ मनोज तिवारी की बेटी के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. वह एक सिंगर, सॉन्गराइटर, कंपोजर और प्रोड्यूसर हैं. वह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने म्यूजिक के बारे में पोस्ट शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उनका गाना “बारिश” रिलीज हुआ था. 2020 की शुरुआत में, उन्होंने “चले आओ” से एक सिंगर के तौर पर डेब्यू किया था. रीति का अपना YouTube चैनल भी है, जहां वह अपने गाने और म्यूजिक से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं.

म्यूजिक के अलावा, उन्हें सोशल वर्क में भी दिलचस्पी है और उन्होंने एक नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन के साथ काम किया है. रीति तिवारी अपनी मां के साथ मुंबई में रहती हैं. उनके LinkedIn प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने नरसी मोंजी एजुकेशनल ट्रस्ट के जमनाबाई नरसी स्कूल से पढ़ाई की है. वह मार्केटिंग फर्म “रीति ग्रुप” से भी जुड़ी रही हैं, जिसे उनके चाचा अरुण पांडे ने शुरू किया था.

राजनीति में एंट्री कर चुकी हैं रीति

रीति तिवारी पॉलिटिक्स में भी एंट्री चुकी हैं. वह 5 मई, 2024 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं. उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान अपने पिता मनोज तिवारी के लिए कैंपेन करते हुए भी देखा गया था. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी बिग बॉस के घर में अपने स्टाइल से दर्शकों पर कितना असर डालती हैं.

Hanuman Ansh होगी उत्तराखंड में टैक्स फ्री, CM धामी ने फिल्म देखकर किया बड़ा ऐलान

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?