Home Latest News & Updates घरेलू कलह ने उजाड़ा परिवार! पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, फिर खुद भी की आत्महत्या

घरेलू कलह ने उजाड़ा परिवार! पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, फिर खुद भी की आत्महत्या

by Sachin Kumar 20 September 2026, 5:44 PM IST
20 September 2026, 5:44 PM IST
Odisha Dhenkanal Man kills wife family dispute

Odisha News: ओडिशा के ढेंकनाल से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने फंदा लगाकर खुद भी आत्महत्या कर ली. यह घटना शनिवार को जिले के परजंग थाना क्षेत्र के दादाराघाटी गांव में हुई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ था. इसी दौरान मामला इतना बढ़ गया कि पति ने कथित तौर पर पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद पति ने भी आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पति-पत्नी के बीच हुई थी तीखी बहस

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मिथुन नायक (33) और उनकी पत्नी रस्मिता नायक (30) के तौर पर हुई है. SDPO चित्तरंजन बेहरा ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी और फिर पछतावे में आकर खुदकुशी कर ली.

हर एंगल से की जा रही है जांच

वहीं, पति जब अपनी पत्नी को पीट रहा था उस वक्त उसने अपने बच्चों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था. पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दूसरे एंगल से भी मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

पिता की हैवानियत! दो साल के बेटे को जमीन पर पटका, गर्म प्लेट से जलाया हाथ; पत्नी से चल रहा था विवाद

हाल ही में भी हैं हुई ऐसी घटनाएं

दक्षिण दिल्ली के टिगरी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि 18 सितंबर की शाम को दिल्ली के टिगरी इलाके में घर पर हुए झगड़े के बाद एक 31 साल की महिला को उसके पति ने कथित तौर पर गोली मार दी थी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी कमलेश ने कथित तौर पर पड़ोसियों को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि उसकी पत्नी पूनम ने खुद को गोली मार ली है, लेकिन स्थानीय लोगों को शक हुआ और उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस ने बताया कि यह घटना संगम विहार के टिगरी इलाके में कपल के घर पर शाम करीब 7 बजे हुई. कमलेश और पूनम के बीच कथित तौर पर सब्जी बनाने को लेकर बहस हुई, जिसके बाद झगड़ा बढ़ गया और उसने कथित तौर पर उसे गोली मार दी.

अफेयर का विरोध करने पर महिला ने झेला दर्द

15 सितंबर को दिल्ली में अफेयर का विरोध करने पर पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. पत्नी का कहना था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर है. जब महिला ने इस अफेयर का विरोध किया तो पति ने शेविंग ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया. हमले से महिला बुरी तरह घायल हो गई. चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोगों ने वहां पहुंचकर महिला की जान बचाई. पुलिस ने बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर शेविंग ब्लेड से हमला कर दिया था.

आत्मघाती कदमः कर्ज से परेशान फर्नीचर कारोबारी ने पत्नी और बेटी संग की खुदकुशी, कमरे में मौजूद था बेटा

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?