Home Latest News & Updates अफेयर किससे है? सवाल पर भड़का पति! दिल्ली में पत्नी पर कसाई के चाकू से हमला, दर्दनाक मौत

अफेयर किससे है? सवाल पर भड़का पति! दिल्ली में पत्नी पर कसाई के चाकू से हमला, दर्दनाक मौत

by Sachin Kumar 29 September 2026, 2:14 PM IST
29 September 2026, 2:14 PM IST
Woman stabbed death butcher knife Delhi Palam

Delhi Crime: दिल्ली के पालम इलाके से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की कसाई के चाकू से हमला करके हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति से उसके अफेयर को लेकर सवाल किया था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ. आरोपी की पहचान 35 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है. आरोप है कि रविवार को द्वारका के सेक्टर-7 स्थित जेजे कॉलोनी में अपनी बिरयानी की दुकान पर पत्नी के साथ तीखी बहस के दौरान प्रदीप ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

PCR कॉल से मिली पुलिस को सूचना

27 सितंबर को शाम करीब 5 बजे पालम गांव पुलिस स्टेशन को जेजे कॉलोनी में काली माता मंदिर के पास एक महिला की चाकू मारने जाने की PCR कॉल मिली. पुलिस ने बताया कि घायल महिला को तत्काल इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एक चश्मदीद के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. अब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है और एक टीम भी बनाई है.

रायपुर में खौफनाक वारदात, पत्नी और दो नाबालिग बेटों को चाकू से गोदा; हत्या के बाद खुदकुशी की कोशिश

8 साल पहले हुई दंपति की शादी

शुरुआती जांच से पता चला है कि प्रदीप और उसकी पत्नी की शादी को करीब 8 साल हो चुके थे. दंपति के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 5 और 6 साल है. यह दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले थे और राज नगर पार्क में रहते थे. प्रदीप डूमर का काम करता है और JJ कॉलोनी इलाके में बिरयानी की दुकान भी चलाता है. पुलिस ने बताया की आरोपी का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध था. इसका विरोध उसकी पत्नी कर रही थी. इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे.

अपनी सास के साथ दुकान पहुंचीं पत्नी

वहीं, रविवार को पत्नी को जब पता चला तो प्रदीप दुकान पर उस महिला के साथ हैं तो वे अपनी सास के साथ वहां पहुंचीं. उन्होंने दोनों को साथ पाया, जिसके बाद उनके बीच में झगड़ा शुरू हो गया. पुलिस को शुरुआती जानकारी से पता चला है कि झगड़े के समय प्रदीप ने अचानक कसाई वाला चाकू उठाया और अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला की छाती और गर्दन पर कई बार चाकू से हमला किया. गंभीर चोट लगने के बाद वह सड़क पर गिर गई. पुलिस ने आगे कहा कि प्रदीप को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

बगीचे की मिट्टी से बाहर निकला महिला का हाथ, मकान मालिक के भी उड़ गए होश; जानें क्या है पूरा मामला?

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?