Home Latest News & Updates बगीचे की मिट्टी से बाहर निकला महिला का हाथ, मकान मालिक के भी उड़ गए होश; जानें क्या है पूरा मामला?

बगीचे की मिट्टी से बाहर निकला महिला का हाथ, मकान मालिक के भी उड़ गए होश; जानें क्या है पूरा मामला?

by Sachin Kumar 28 September 2026, 3:19 PM IST
28 September 2026, 3:19 PM IST
Jaipur 32-year-old UP woman murdered buried garden

Jaipur Crime: राजस्थान की राजधानी जयपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां रविवार को 32 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी. आरोप है कि हत्या के बाद लिव-इन पार्टनर ने महिला के शव को उसके किराए के घर के बगीचे में दफना दिया.

मामला उस वक्त सामने आया, जब बिंदायका इलाके की प्रेस्टीज कॉलोनी स्थित किराए के घर का मुआयना करने पहुंचे मकान मालिक ने घर पर ताला लगा देखा. इसके बाद वह बगीचे की ओर गए, जहां उन्हें हाल ही में खोदी गई मिट्टी दिखाई दी. मकान मालिक ने जब वहां देखा तो मिट्टी से महिला का हाथ बाहर निकला हुआ था. इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी.

गड्ढा खोदकर लाश को दबाया

मिट्टी से बाहर हाथ निकला हुए देख मकान मालिक भी डर गए. साथ ही इलाके में इस घटना के बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया. वहीं, बिंदायका स्टेशन हाउस ऑफिसर अनिल कुमार ने बताया कि यह घर करीब दो महीने पहले प्रवेश (22) नाम के शख्स ने किराए पर लिया था. साथ ही उस शख्स ने जिस महिला किरण को अपनी पत्नी बताया था, वह दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. दूसरी ओर पुलिस ने शुरुआती जांच करने के बाद बताया कि दो-तीन दिन पहले महिला की हत्या कर दी और रात के समय बगीचे में गड्ढा खोदकर उसकी लाश को दफना दिया.

इलाज के बहाने हैवानियत का आरोप, झाड़-फूंक कराने पहुंची 13 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी; तांत्रिक गिरफ्तार

घर पर ताला लगा देखकर हुए शक

वहीं, SHO ने बताया कि महिला का शव दबाने के बाद आरोपी घर पर ताला लगाकर भाग गया. रविवार सुबह जब मकान मालिक प्रॉपर्टी देखने पहुंचा तो उसने घर पर ताला लगा पाया. फिर पड़ोसियों से पूछताछ करने के बाद जब उन्होंने घर की तलाशी ली और देखा कि बगीचे की मिट्टी हाल में खोदी गई थी. उस जगह की जांच करने पर उन्हें जमीन से बाहर निकला हुआ एक महिला का हाथ दिखाई दिया और इसके बाद मकान मालिक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.

शव बरामद कर पोस्टामार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीम की मदद से शव को गड्ढे से बाहर निकाला और पोस्टामार्टम के लिए कंवाटिया अस्पताल भेज दिया. जांच से पता चला है कि प्रवेश बिंदायका की एक फैक्ट्री में काम करता था. उसने खोजने के लिए टीमें बनाई गई हैं और पुलिस उत्तर प्रदेश में महिला के परिजनों से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही है. दूसरी ओर पुलिस हत्या और मामले से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की भी जांच कर रही है.

रायपुर में खौफनाक वारदात, पत्नी और दो नाबालिग बेटों को चाकू से गोदा; हत्या के बाद खुदकुशी की कोशिश

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?