CBSE 12th Result Out: CBSE ने क्लास 12 का रिजल्ट जारी कर दिया है. अक्सर रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई की वेबसाइट क्रैश हो जाती है और बच्चे पैनिक करते हैं. ऐसे में आप डिजिलॉकर, उमंग ऐप और एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
13 May, 2026
इस साल क्लास 12 की परीक्षा देने वाले 18 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है. CBSE क्लास 12 के एग्जाम के रिजल्ट बुधवार को घोषित किए गए. इस साल 85 प्रतिशत से ज्यादा कैंडिडेट ने एग्जाम पास किया है. स्टूडेंट्स सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. अक्सर रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई की वेबसाइट क्रैश हो जाती है और बच्चे पैनिक करते हैं. ऐसे में आप डिजिलॉकर, उमंग ऐप और एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यहां जानें स्टेप-बॉय-स्टेप पूरा प्रोसेस.
लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्ररदर्शन किया
एग्जामिनेशन कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा कि 85 परसेंट से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एग्जाम पास किया है, जबकि 94,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स 90 परसेंट से ज्यादा मार्क्स लाए हैं. भारद्वाज के मुताबिक, 17,000 से ज़्यादा बच्चों ने 95 परसेंट से ज्यादा स्कोर हासिल किया है. उन्होंने कहा कि 1.63 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग दो परसेंटेज ज्यादा है. एग्जाम में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर परफॉर्म किया, उनका पास परसेंटेज 88 से ज़्यादा रहा, जबकि लड़कों का पास परसेंटेज 82 रहा.
वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
वेबसाइट पर चेक करने का तरीका भी बहुत आसान है. सबसे पहले आप CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाइए. होमपेज पर, “CBSE 12th Result 2026” के लिए दिए गए खास लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर, स्कूल कोड, एडमिट कार्ड ID और जन्म की तारीख डालनी होगी. सभी जरूरी जानकारी सही-सही डालने के बाद, “Submit” बटन पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

UMANG ऐप पर रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
UMANG ऐप डाउनलोड करके उसमें साइन-इन करें. इसके लिए आप नंबर डाले फिर अपना पासवर्ड क्रिएट करें. साइन-इन करने के बाद ऑल सर्विस में जाएं CBSE के ऑप्शन पर क्लिक करें या सर्च बार में CBSE सर्च करें. अब रिजल्ट पर जाएं और अपनी क्लास को चुनें. इसके बाद अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य डिटेल भरकर सबमिट करें. आपके सामने रिजल्ट खुल जाएगा. अब इसका पीडीएफ अपने फोन में डाउनलोड कर लें.
Digilocker पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका DigiLocker है. इसके लिए आपको DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा. लॉग इन करते समय, आपको अपना मोबाइल नंबर और 6 अंकों का सिक्योरिटी PIN डालना होगा. इसके बाद, वन-टाइम पासवर्ड (OTP) का इस्तेमाल करके वेरिफिकेशन को पूरा कर लें. लॉग इन करने के बाद, “Issued Documents” सेक्शन में जाएं, CBSE क्लास 12 की मार्कशीट के ऑप्शन पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरें. इसके बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी. आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं.

SMS है सबसे आसान तरीका
इसके अलावा आप SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. SMS से CBSE 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए, अपने फोन के मैसेज बॉक्स में CBSE12 टाइप करें, फिर स्पेस देकर अपना रोल नंबर, स्पेस के साथ स्कूल नंबर और सेंटर नंबर लिखें और 7738299899 पर भेज दें.
यह भी पढ़ें- NEET परीक्षा रद्द होने पर BJP पर हमलावर हुई कांग्रेस, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा
News Source: PTI
