Home Top News NBEMS ने NEET-PG 2026 का रिजल्ट किया घोषित! इस लिंक पर जाकर चेक कर सकते हैं नतीजे

NBEMS ने NEET-PG 2026 का रिजल्ट किया घोषित! इस लिंक पर जाकर चेक कर सकते हैं नतीजे

by Sachin Kumar 24 September 2026, 2:36 PM IST (Updated 24 September 2026, 3:04 PM IST)
24 September 2026, 2:36 PM IST (Updated 24 September 2026, 3:04 PM IST)
NEET-PG 2026 NBEMS

NEET-PG 2026: नीट-पीजी परीक्षा में शामिल हुए करीब 2.66 लाख मेडिकल स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर NEET-PG 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है.

परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या cdn3.digialm.com पर जाकर चेक कर सकते हैं. वेबसाइट पर जाने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड का इस्तेमाल करके पोर्टल पर साइन इन करें. साथ ही लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड या परीक्षा परिणाम देख सकते हैं.

339 शहरों में आयोजित की गई थी परीक्षा

NEET PG 2026 परीक्षा का आयोजन NBEMS ने 30 अगस्त को एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया था. यह परीक्षा देशभर के 339 शहरों में 1,111 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर-बेस्ड एग्जामिनेशन (CBE) मोड में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में कुल 2,63,535 उम्मीदवार शामिल हुए. हालांकि, जयपुर के iON Digital Zone iDZ, सीतापुरा सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवारों को तकनीकी खराबी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा था.

NEET PG की परीक्षा के लिए NBEMS ने जारी की शहरों की लिस्ट, सहूलियत के हिसाब से ऐसे सेलेक्ट करें सिटी

विभिन्न मेडिकल डिप्लोमा कोर्स के लिए हुई थी परीक्षा

NEET-PG 2026 परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2026 को देशभर में 2026-27 एडमिशन सेशन के लिए विभिन्न MD, MS, DNB, DrNB और मेडिकल डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिले के लिए किया गया था. इस दौरान कुल 2,63,544 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 5 सितंबर 2026 को आयोजित परीक्षा में 2,416 उम्मीदवार शामिल हुए.

NEET-PG 2026 में शामिल सभी उम्मीदवारों के बीच उनकी मेरिट पोजिशन निर्धारित की गई है. NEET-PG 2026 रैंक उम्मीदवार द्वारा परीक्षा में प्राप्त वास्तविक अंकों और NEET-PG 2026 के इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में दिए गए टाई-ब्रेकिंग नियमों के आधार पर तय की गई है.

NEET-PG 2025: परीक्षा को दो पालियों में कराने की चुनौती वाली याचिका पर सुनवाई को SC तैयार

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?