Home मनोरंजन Video: मुकेश अंबानी बने ‘शम्मी कपूर’ तो नीता अंबानी ‘राजश्री’ ओपन कार में किया फैमिली रोमांस

Video: मुकेश अंबानी बने ‘शम्मी कपूर’ तो नीता अंबानी ‘राजश्री’ ओपन कार में किया फैमिली रोमांस

by Preeti Pal 6 July 2024, 10:48 AM IST (Updated 20 August 2025, 1:36 PM IST)
6 July 2024, 10:48 AM IST (Updated 20 August 2025, 1:36 PM IST)
mukesh ambani

Anant- Radhika sangeet: अनंत और राधिका के संगीत की झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस बीच मुकेश अंबानी का एक वीडियो सबका ध्यान खींच रहा है जिसमें वह शम्मी कपूर के गाने पर एक्ट कर रहे हैं.

06 July, 2024

Anant- Radhika sangeet: इस वक्त हर तरफ सिर्फ अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी की ही चर्चा हो रही है. देश के बड़े बिजनेसमैन मुकेश (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे की शादी में अभी कुछ दिन बाकी है. ऐसे में शुक्रवार की रात अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी थी. इस फंक्शन में देश की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की. वहीं, इन सबके बीच सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में वह शम्मी कपूर के गाने पर एक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं.

बच्चों संग मुकेश और नीता

मुकेश अंबानी वीडियो में शम्मी कपूर के गाने ‘चक्के पे चक्का’ पर एक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. उनके साथ पत्नी नीता अंबानी भी दिखाई दे रही हैं. पुराने जमाने की खुली छत वाली कार में दोनों अपने पोते-पोतियों के साथ एंजॉय करते दिखे. आपको बता दें कि शम्मी कपूर का यह गाना फिल्म ‘ब्रह्मचारी’ से है जो साल 1968 में रिलीज हुई थी.

कब होगी अनंत-राधिका की शादी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने वाली है. 02 जुलाई से ही दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं. अंबानी परिवार ने सामूहिक विवाह समारोह के साथ अनंत की शादी के जश्न शुरू कर दिए थे. इसके बाद मामेरु रस्म की गई और बीती रात रहा संगीत का जश्न. इस जश्न में कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विद्या बालन, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, रणवीर सिंह, सलमान खान, दिशा पाटनी, अनन्या पांडे, माधुरी दीक्षित और शाहिद कपूर जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?