Home मनोरंजन Anant Ambani और Radhika Merchant की शादी में दुनिया भर की मशहूर हस्तियों ने दी हाजिरी

Anant Ambani और Radhika Merchant की शादी में दुनिया भर की मशहूर हस्तियों ने दी हाजिरी

by Preeti Pal 13 July 2024, 9:55 AM IST (Updated 22 August 2025, 2:37 PM IST)
13 July 2024, 9:55 AM IST (Updated 22 August 2025, 2:37 PM IST)
anant ambani wedding

Anant Ambani Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध चुके हैं. इस जश्न में देश और दुनिया की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की.

13 July, 2024

Anant Ambani Wedding: एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं. उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी की. इस शाही शादी में दुनिया भर की मशहूर हस्तियों की मौजूदगी ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा.

अनंत अंबानी की शादी का जश्न

अनंत और राधिका के शादी समारोह में दुनिया भर की मशहूर हस्तियां, राजनेता, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ देश के लगभग सभी टॉप क्रिकेटर शामिल हुए. अंबानी परिवार के जश्न में अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन और उनकी बहन ख्लोए, नाइजीरियाई रैपर रेमा, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, सऊदी अरामको के CEO अमीन नासेर से लेकर सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन जे ली जैसे ग्लोबल बिजनेस टाइकून पहुंचे थे.

आज होगी आशीर्वाद सेरेमनी

अनंत और राधिका (Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding) की शादी को साल की सबसे बड़ी शादी बताया जा रहा है. 13 जुलाई को दोनों के लिए ‘शुभ आशीर्वाद सेरेमनी’ रखी गई है. इसके अलावा 14 जुलाई को ‘मंगल उत्सव’ होगा. इसके बाद भी अनंत और राधिका की शादी का जश्न खत्म नहीं होगा. दरअसल, 15 जुलाई को मुंबई में दोनों के लिए एक ग्रेंड रिसेप्शन भी रखा गया है.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?