Home Latest News & Updates Badshah का बैड टाइम शुरू! बेटियों के अपमान पर भड़का महिला आयोग, जारी हुआ अरेस्ट वारंट!

Badshah का बैड टाइम शुरू! बेटियों के अपमान पर भड़का महिला आयोग, जारी हुआ अरेस्ट वारंट!

by Preeti Pal 14 March 2026, 11:35 AM IST (Updated 14 March 2026, 12:00 PM IST)
14 March 2026, 11:35 AM IST (Updated 14 March 2026, 12:00 PM IST)
Badshah का बैड टाइम शुरू! हरियाणा की बेटियों के अपमान पर भड़का महिला आयोग, जारी हुआ अरेस्ट वारंट

Badshah Song controversy: फेमस बॉलीवुड रैपर और सिंगर बादशाह इन दिनों अपने नए गाने टटीरी की वजह से खूब कंट्रोवर्सी में हैं. अब उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट की मांग हो रही है.

14 March, 2026

फेमस रैपर और सिंगर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह इस वक्त कानूनी पचड़ों में बुरी तरह फंस गए हैं. उनके नए हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ (Tateeree) के लिरिक्स और वीडियो पर ऐसा बवाल मचा है कि हरियाणा राज्य महिला आयोग ने उन्हें गिरफ्तार करने का सीधा आदेश दे दिया है. इतना ही नहीं, आयोग ने पुलिस को बादशाह का पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश भी दिए हैं ताकि वो देश छोड़कर भाग न सकें.

पूरा मामला

कंट्रोवर्सी की शुरुआत बादशाह के नए म्यूजिक वीडियो ‘टटीरी’ से हुई. आरोप है कि इस गाने के लिरिक्स और वीडियो में महिलाओं और बेटियों के खिलाफ बहुत ही आपत्तिजनक भाषा और सीन्स का इस्तेमाल किया गया है. हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया की शिकायत पर बादशाह को नोटिस जारी किया था और शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक पानीपत कोर्ट में पेश होने का टाइम समय दिया था. जब बादशाह तय समय पर पेश नहीं हुए, तो आयोग ने कड़ा रुख अपना लिया. रेनू भाटिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बादशाह के गाने में हरियाणा की बेटियों का अपमान किया गया है और उनके लिए भद्दे शब्दों का इस्तेमाल हुआ है. उन्होंने पानीपत के एसपी को आदेश दिए हैं कि बादशाह को कहीं से भी ढूंढकर गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सर्च वारंट जारी किया जाए.

यह भी पढ़ेंः‘नेशनल क्रश’ की प्राइवेसी पर डाका, 8 साल पुराने ऑडियो ने मचाया बवाल; Rashmika Mandana ने दिखाई आंख

Badshah
Badshah

स्कूल यूनिफॉर्म पर नाराजगी

सिर्फ लिरिक्स ही नहीं, बल्कि वीडियो के सीन्स पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं. पंचकूला पुलिस के मुताबिक, वीडियो में दिखाया गया है कि स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए नाबालिग लड़कियां अपने स्कूल बैग फेंक रही हैं और पढ़ाई से भाग रही हैं. गाने में ‘बादशाला’ जैसे शब्द का इस्तेमाल करके स्कूल के माहौल को गलत तरीके से पेश करने का आरोप भी लगा है. पुलिस का कहना है कि ये एजुकेशन की छवि खराब करने की कोशिश है.

नहीं होंगे बादशाह के शो!

अब मामला सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है. रेनू भाटिया ने कहा कि उन्होंने बादशाह का पासपोर्ट जब्त करने का निर्देश दिया है ताकि वो विदेश न जा सकें. इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग को लेटर लिखकर मांग की है कि बादशाह के किसी भी शो या प्रोग्राम को पूरे देश में अनुमति न दी जाए. उनका कहना है कि महिला आयोग बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए है और अगर कोई उनकी तरफ आंख उठाकर देखेगा, तो आयोग चुप नहीं बैठेगा.

Badshah-Tateeree
Badshah-Tateeree

बादशाह की सफाई

दूसरी तरफ, बादशाह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके इस मामले में माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि अगर उनके गाने से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो वो शर्मिंदा हैं. बादशाह के वकीलों का कहना है कि उन्होंने गाने को यूट्यूब से हटा दिया है. उन्होंने पानीपत में पेश होने के लिए और टाइम की मांग की थी, क्योंकि उन्हें इसके लिए ऑफिशियल समन नहीं मिला था. वकीलों ने ये भी तर्क दिया कि कानून के तहत हर किसी को अपना पक्ष रखने का अधिकार है, जो यहां नहीं दिया जा रहा है. फिलहाल बादशाह के खिलाफ पंचकूला और जींद में एफआईआर दर्ज हो चुकी है. हरियाणा पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में छापेमारी कर रही हैं.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंः Ranveer और Akshay Khanna की Dhurandhar फिर से बड़े पर्दे पर, स्वैग करेगा फैंस को पागल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?