Home मनोरंजन ‘नेशनल क्रश’ की प्राइवेसी पर डाका, 8 साल पुराने ऑडियो ने मचाया बवाल; Rashmika Mandana ने दिखाई आंख

‘नेशनल क्रश’ की प्राइवेसी पर डाका, 8 साल पुराने ऑडियो ने मचाया बवाल; Rashmika Mandana ने दिखाई आंख

by Preeti Pal
0 comment
'नेशनल क्रश' की प्राइवेसी पर डाका, 8 साल पुराने ऑडियो ने मचाया बवाल; Rashmika Mandana ने दिखाई आंख

Rashmika Mandana: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना अपनी शादी के बाद अब एक पुराने ऑडियो की वजह से सुर्खियों में हैं. अब इसे लेकर एक्ट्रेस ने लीगल एक्शन लेने तक की वॉर्निंग दे दी है. आप भी जानें पूरा मामला.

13 March, 2026

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी मुस्कान से करोड़ों दिलों को जीतने वाली ‘नेशनल क्रश’ रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत दौर में हैं. हाल ही में उन्होंने टॉलीवुड स्टार विजय देवरकोंडा के साथ जोधपुर में एक ग्रेंड वेडिंग की. लेकिन ऐसा लगता है कि कुछ लोगों को उनकी ये खुशी रास नहीं आ रही है. दरअसल, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के ठीक बाद उनकी प्राइवेट लाइफ से जुड़ा एक 8 साल पुराना ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है. इस पर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए सीधा लीगल एक्शन लेने का मन बना लिया है.

Rashmika-Vijay
Rashmika-Vijay

ये है पूरा मामला

दरअसल, सोशल मीडिया पर पिछले 24 घंटों से एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये ऑडियो रश्मिका की मां, सुमन मंदाना का है. ये क्लिप उस टाइम की है जब रश्मिका की सगाई कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी से हुई थी. वैसे आपको बता दें कि, साल 2017 में रश्मिका और रक्षित की सगाई हुई थी. हालांकि, एक साल बाद ही 2018 में दोनों ने आपसी सहमति से इसे तोड़ दिया था. अब 8 साल बाद इस पुराने जख्म को फिर से कुरेदा जा रहा है. वायरल ऑडियो में रश्मिका की मां और रक्षित शेट्टी दोनों फैमिली के बीच हुए झगड़े के बारे में बात कर रहे हैं. ये टाइमिंग काफी चौंकाने वाली है क्योंकि रश्मिका ने अभी कुछ दिन पहले ही 26 फरवरी को विजय देवरकोंडा के साथ नई लाइफ की शुरुआत की है.

ऑडियो में क्या है?

रिपोर्ट्स के मुता्बिक, ये ऑडियो एक पुराने इंटरव्यू का हिस्सा है. इसमें सुमन मंदाना कह रही हैं कि रक्षित छोटी-छोटी बातों पर सीन क्रिएट करते थे. इतना ही नहीं वो रश्मिका के करियर को कंट्रोल करने की कोशिश करते थे. ऑडियो में आरोप लगाया गया है कि रक्षित चाहते थे कि रश्मिका शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दें. इसके लिए उन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का दबाव भी बनाया गया था. रश्मिका की मां ने ये भी बताया कि कैसे एक रात फिल्म ‘गीता गोविंदम’ की रिलीज से पहले रश्मिका को जबरदस्ती हैदराबाद से बेंगलुरु बुलाया गया था.

Rashmika-Vijay
Rashmika-Vijay

यह भी पढ़ेंः‘यह लव जिहाद है…’, जिस डायरेक्टर ने बदली मोनालिसा की जिंदगी, अब उसने ही लगाए पति फरमान खान पर आरोप

रश्मिका का जवाब

इस कंट्रोवर्सी पर रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लंबा-चौड़ा बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों से उनके खिलाफ नफरत और गलत बातों का एक कैंपेन चलाया जा रहा है, जिसे उन्होंने अब तक सहा, लेकिन अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है. रश्मिका ने आगे लिखा कि पिछले 24 घंटों में जो हुआ, उसने सारी हदें पार कर दी हैं. एक पुरानी प्राइवेट बातचीत को बिना किसी की परमिशन के रिकॉर्ड किया गया और अब उसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, ताकि मेरी इमेज खराब की जा सके.

24 घंटे का अल्टीमेटम

अपनी पोस्ट में रश्मिका ने उन सभी मीडिया पोर्टल्स, इन्फ्लुएंसर्स और लोगों को वॉर्निंग दी है जो इस ऑडियो को शेयर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके पास इस कंटेंट को हटाने के लिए सिर्फ 24 घंटे का टाइम है. अगर ये वीडियो और खबरें नहीं हटाई गईं, तो वो मानहानि और प्राइवेसी के उल्लंघन का केस दर्ज कराएंगी. रश्मिका ने इमोशनल होते हुए कहा कि जब तक हमले उन पर हो रहे थे, तब तक वो चुप रहीं, लेकिन अब उनके परिवार और उन लोगों को घसीटा जा रहा है जिनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि एक इंसान की गरिमा और शांति की कीमत पर नफरत फैलाना बहुत बुरी बात है.

रश्मिका की दुनिया

29 साल की रश्मिका आज अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं. विजय देवरकोंडा के साथ उनकी जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. ऐसे में पुरानी बातों को हवा देना न सिर्फ उनकी प्राइवेट लाइफ में तनाव पैदा करता है, बल्कि इंटरनेट की नेगेटिविटी को भी दिखाता है. रश्मिका ने साफ कर दिया है कि वो अब अपनी बाउंड्री तय करेंगी और अपनी गरिमा से समझौता नहीं करेंगी. खैर, अब देखना होगा कि रश्मिका की इस वॉर्निंग के बाद सोशल मीडिया से ये वीडियो हटते हैं या मामला कोर्ट तक पहुंचता है.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंः Netflix ने हैदराबाद में बनाया दुनिया का 5वां सबसे बड़ा VFX स्टूडियो, अब इंडियन फिल्मों में दिखेगा Hollywood वाला मैजिक

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?