Home मनोरंजन Deepika Padukone: ओलंपिक पदक विजेता लक्ष्य सेन के साथ नजर आईं दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone: ओलंपिक पदक विजेता लक्ष्य सेन के साथ नजर आईं दीपिका पादुकोण

by Preeti Pal 21 August 2024, 5:54 PM IST (Updated 2 September 2025, 11:48 AM IST)
21 August 2024, 5:54 PM IST (Updated 2 September 2025, 11:48 AM IST)
deepika

Deepika Padukone: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं. हाल ही में एक्ट्रेस को ओलंपिक पदक विजेता लक्ष्य सेन के साथ स्पॉट किया गया.

21 August, 2024

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को मंगलवार की रात ओलंपिक पदक विजेता लक्ष्य सेन के साथ देखा गया. दोनों बांद्रा में नजर एक साथ दिखाई दिए. दीपिका (Deepika Padukone) ने ब्लैक कलर की ड्रेस के साथ मैंचिंग कोट और ग्रे शूज पहने हुए थे. उन्होंने अपने लुक को गोल्डन वॉच और ब्लैक बैग के साथ कंप्लीट किया.

कैजुअल लुक में लक्ष्य

लक्ष्य सेन ने दीपिका के साथ आउटिंग के लिए बेज पैंट और रेड प्रिंटेड शर्ट पहनी. वहीं, व्हाइट स्नीकर्स, गोल्डन वॉच के साथ लक्ष्य ने अपने कैजुअल लुक को कंप्लीट किया. आपको बता दें कि लक्ष्य सेन हाल ही में पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद वापस लौटे हैं.

कल्कि का जलवा

अब बात करें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्मों के बारे में तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ (Kalki 2898 AD) में देखा गया. इस फिल्म में उनके साथ प्रभास (Prabhas) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) लीड रोल में थे. यह फिल्म 27 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसने 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया. वहीं, सिनेमाघरों के बाद अब फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. यह फिल्म आज यानी 21 अगस्त से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

यह भी पढ़ें : भारत का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा अपडेट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?