Home मनोरंजन Varun Dhawan के बाद सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ में कौन काटेगा ‘गदर’ ?

Varun Dhawan के बाद सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ में कौन काटेगा ‘गदर’ ?

by Preeti Pal 6 September 2024, 5:11 PM IST (Updated 19 August 2025, 11:49 AM IST)
6 September 2024, 5:11 PM IST (Updated 19 August 2025, 11:49 AM IST)
border 2

Border 2: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन तो पहले ही शामिल हो चुके हैं. अब इस वॉर फिल्म में एक और स्टार की एंट्री हो चुकी है.

06 September, 2024

Border 2: जेपी दत्ता की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ (Border) ने साल 1997 में बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी. इस फिल्म के साथ आज भी करोड़ों भारतीयों के इमोशन जुड़े हुए हैं. ‘बॉर्डर’ के गाने और डायलॉग सालों बाद भी लोगों की जुबां पर रहते हैं. अब एक बार फिर देशभक्ति के जज्बे को सनी देओल (Sunny Deol) ने पर्दे पर उतारने का बीड़ा उठाया है. यही वजह है कि वह अपनी सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल ला रहे हैं. सनी तो फिल्म में ली़ड रोल में हैं हीं लेकिन वरुण धवन (Varun Dhawan) भी इस बड़ी वॉर फिल्म का हिस्सा हैं. वहीं, अब एक और स्टार की फिल्म में एंट्री हो चुकी है.

सबसे बड़ी वॉर फिल्म

मेकर्स का दावा है कि अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनने वाली ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) अब तक की सबसे बड़ी इंडियन वॉर फिल्म होने वाली है. अब इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने भी अपनी जगह बना ली है. एक्टर-सिंगर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने एक मोशन वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- ‘पहली गोली दुश्मन चलाएगा और आखिरी गोली हम. मैं ‘बॉर्डर 2′ की मजबूत टीम के साथ जुड़ने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं.’

कब रिलीज होगी फिल्म

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को देखने के लिए अभी दर्शकों को काफी इंतजार करना होगा, क्योंकि यह फिल्म 23 जनवरी, 2016 में रिलीज होगी. इस फिल्म को जेपी दत्ता और निधि दत्ता प्रोड्यूस कर रहे हैं. 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर में सनी देओल के अलावा सुनील शेट्टी, तब्बू, अक्षय खन्ना, पूजा भट्ट, राखी और जैकी श्रॉफ जैसे बेहतरीन एक्टर्स भी अहम भूमिका में थे. यह फिल्म 1997 की सबसे बड़ी हिट बॉलीवुड फिल्मों में से एक थी. अब फैन्स को इसके सीक्वल से भी काफी उम्मीदें हैं.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?