Home मनोरंजन Salman Khan Residence Firing: एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, मुंबई पुलिस में मचा हड़कंप

Salman Khan Residence Firing: एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, मुंबई पुलिस में मचा हड़कंप

by Live Times 14 April 2024, 8:50 AM IST (Updated 30 May 2025, 4:13 PM IST)
14 April 2024, 8:50 AM IST (Updated 30 May 2025, 4:13 PM IST)
Salman Khan Residence Firing

Salman Khan Residence Firing: बॉलीवुड इंडस्ट्री में भाई जान के नाम से जाने जाने वाले एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग होने की खबर सामने आई है. इसके बाद मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया.

14 April, 2024

Salman Khan Residence Firing: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग होने की खबर सामने आई है. इसके बाद मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों ने रविवार सुबह मुंबई में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी भी दी है कि दोनों अनजान व्यक्तियों ने सुबह करीब पांच बजे बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड गोलियां चलाईं, जहां अभिनेता रहते हैं.

Salman Khan Residence Firing: जांच में जुटी मुंबई पुलिस

फायरिंग की घटना को गंभीर मानते हुए स्थानीय पुलिस और मुंबई अपराध शाखा (Mumbai Crime Branch) ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अहम जानकारी यह दी है कि फायरिंग की घटना के बाद फोरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल जारी है.

Salman Khan Residence Firing: लॉरेंस बिश्नोई लगातार दे रहा सलमान को धमकी

गौरतलब है कि पिछले साल मार्च में सलमान खान को उनके कार्यालय में धमकी भरा एक ई-मेल प्राप्त हुआ था. इसमें एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी. इसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. यहां पर बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से लगातार धमकियां मिल रही हैं.

Salman Khan Residence Firing: सलमान से माफी की मांग

कहा जाता है कि अभिनेता सलमान खान का नाम साल 1998 में काला हिरण शिकार मामले में आया था. तभी से बिश्नोई समाज सलमान खान का विरोध करने लगा था. इसके बाद से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई लगातार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे रहा है. लॉरेंस बिश्नोई कई बार यह कह चुका है कि सुपरस्टार सलमान खान उसकी हिट लिस्ट में हैं. वह कई बार सार्वजनिक रूप से बॉलीवुड के भाईजान को जान से मारने की धमकी दे चुका है. लॉरेंस बिश्नोई का कहना है कि सलमान खान ने काले हिरण का शिकार करके बिश्नोई समुदाय को शर्मसार किया है, इसलिए वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगें.

यह भी पढ़ें : मनोरंजन समाचार, Entertainment मूवी News, सिनेमा Bollywood की ताज़ा खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?