Home Latest News & Updates नाना पाटेकर के वो आइकॉनिक डायलॉग्स, जो पर्दे से निकलकर लोगों के दिल में बस गए

नाना पाटेकर के वो आइकॉनिक डायलॉग्स, जो पर्दे से निकलकर लोगों के दिल में बस गए

by Preeti Pal 8 October 2026, 3:57 PM IST
8 October 2026, 3:57 PM IST
नाना पाटेकर के वो आइकॉनिक डायलॉग्स, जो पर्दे से निकलकर लोगों के दिल में बस गए

Nana Patekar Iconic Dialogues: हिंदी सिनेमा ने कई शानदार कलाकार दिए, लेकिन नाना पाटेकर जैसा अंदाज हर किसी के बस की बात नहीं थी. उनकी आवाज में गुस्सा भी था, दर्द भी, हंसी भी और जिंदगी की कड़वी सच्चाई भी. यही वजह है कि जब नाना किसी फिल्म में डायलॉग बोलते थे, तो सिर्फ किरदार नहीं बोलता था, बल्कि ऐसा लगता था जैसे सामने कोई अपनी असली कहानी सुना रहा हो. 8 अक्तूबर, 2026 को नाना पाटेकर के निधन की खबर ने उनके चाहने वालों को इमोशनल कर दिया. अब उनके पुराने किरदार और डायलॉग एक बार फिर लोगों की यादों में लौट आए हैं. नाना ने साल 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी. इसके बाद ‘परिंदा’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘प्रहार’, ‘यशवंत’, ‘अब तक छप्पन’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उन्होंने ऐसे किरदार निभाए, जिन्हें दर्शक आज भी नहीं भूल पाए हैं.

‘क्रांतिवीर’ का वो डायलॉग

नाना की सबसे दमदार फिल्मों में ‘क्रांतिवीर’ का नाम सबसे टॉप पर आता है. फिल्म में उनका गुस्सा और देश समाज को लेकर उनका नजरिया उनके डायलॉग्स में छलकता था. उनका मशहूर डायलॉग “आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने…” आज भी मूवी लवर्स के दिलों में बसा हुआ है. इसी फिल्म का एक और डायलॉग धर्म के नाम पर होने वाली नफरत पर सीधा सवाल खड़ा करता था. वो डायलॉग था- ये मुसलमान का खून है या हिंदू का.. “बता कौन सा हिंदू का है और कौन सा मुसलमान का”. नाना की आवाज में बोले गए इस डायलॉग ने थिएटर में बैठी ऑडियन्स का दिल जीत लिया था.

Nana Patekar ने रक्षा मंत्री को किया फोन, फिर पहुंचे कारगिल; 60 दिन बाद लौटे तो सामने आई अलग कहानी

‘यशवंत’ का एक मच्छर

अगर नाना के सबसे फेमस डायलॉग्स की बात हो और ‘यशवंत’ का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. “एक मच्छर आदमी को हिजड़ा बना देता है…” वाला उनका डायलॉग इतना पॉपुलर हुआ कि फिल्म के सालों बाद भी लोग इसे याद करते हैं. इस एक लाइन में नाना ने सिस्टम और आम आदमी की बेबसी पर सीधा वार किया था. इसी फिल्म में का डायलॉग “सौ में से अस्सी बेईमान, फिर भी मेरा भारत महान”, भी बहुत हिट रहा.

‘अब तक छप्पन’

‘अब तक छप्पन’ में नाना ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था. फिल्म में उनका अंदाज और सिस्टम को लेकर नजरिया उनके डायलॉग्स में साफ नजर आया. “हम सब सिस्टम का हिस्सा हैं…” जैसे डायलॉग ने उनके किरदार को और दमदार बनाया.

‘वेलकम’ का उदय

नाना पाटेकर सिर्फ सीरियस और गुस्सैल किरदारों के लिए ही याद नहीं किए जाएंगे. ‘वेलकम’ के उदय शेट्टी ने उनके करियर का एक बिल्कुल अलग रंग दिखाया. “कंट्रोल उदय, कंट्रोल” जैसे डायलॉग ने उन्हें घर-घर में हंसी का हिस्सा बना दिया. वैसे भी, यही नाना की सबसे बड़ी खासियत थी. वो कभी गुस्से से लोगों को हिला देते थे, तो कभी एक सिंपल लाइन से हंसा देते थे. उनकी आवाज, अंदाज और डायलॉग बोलने का तरीका ऐसी पहचान बन गया, जिसे हिंदी सिनेमा लंबे समय तक याद रखेगा.

दमदार आवाज और अभिनय के बादशाह को अंतिम विदाई; नाना पाटेकर के निधन से सदमे में फैंस

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?