Home मनोरंजन Netflix-Prime और ZEE5 पर रिलीज हुईं ये 5 नई फिल्में और सीरीज़, OTT पर इन्हें मिस करना होगा मुश्किल

Netflix-Prime और ZEE5 पर रिलीज हुईं ये 5 नई फिल्में और सीरीज़, OTT पर इन्हें मिस करना होगा मुश्किल

by Preeti Pal 22 May 2026, 9:58 AM IST
22 May 2026, 9:58 AM IST
Netflix-Prime और ZEE5 पर रिलीज हुईं ये 5 नई फिल्में और सीरीज़, OTT पर इन्हें मिस करना होगा मुश्किल

New OTT Release: हर शुक्रवार की तरह इस बार भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि, आज क्या देखें? अच्छी बात ये है कि इस बार ओटीटी आपका वीकेंड पूरी तरह सेट करने वाला है. इस हफ्ते एक्शन, थ्रिलर, कोर्टरूम ड्रामा, कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनमेंट सब कुछ देखने को मिलेगा. खास बात ये है कि रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, साचा बैरन कोहेन और रोसमंड पाइ्क जैसे बड़े स्टार्स आपकी स्क्रीन पर धमाल मचाने आ रहे हैं. ऐसे में आप भी विंज वॉचिंग के लिए अपनी लिस्ट तैयार कर लें.

Ranveer Singh
Ranveer Singh

धुरंधर-रॉ और अनदेखा

सबसे ज्यादा चर्चा में है धुरंधर के रॉ और अनदेखे वर्जन की, जो नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई है. साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्मों में शामिल इस स्पाई थ्रिलर का OTT वर्जन तीन मिनट के एक्स्ट्रा फुटेज के साथ आया है. कहानी एक खतरनाक मिशन की है, जहां आईबी डायरेक्टर अजय सान्याल, जिसका कैरेक्टर आर माधवन ने निभाया है, मौत की सजा सुनाए जा चुके कैदी जस्किरत सिंह रंगी यानी रणवीर सिंह को पाकिस्तान के कराची में अंडरकवर के तौर पर भेजते हैं. रणवीर का इंटेंस अंदाज़ और एक्शन इस फिल्म को और भी दमदार बनाता है.

ott

सिस्टम

अगर आपको कोर्टरूम ड्रामा पसंद है, तो सिस्टम आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है. अमेज़न प्राइम वीडियो की इस सीरीज़ में सोनाक्षी सिन्हा एक पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के रोल में हैं. उनके साथ ज्योतिका एक कोर्ट स्टेनोग्राफर बनी हैं. दोनों मिलकर हाई-प्रोफाइल केस जीतने की कोशिश करती हैं. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब जस्टिस और पर्सनल ग्रीड आमने-सामने खड़े हो जाते हैं. सीरीज़ में इमोशन, सस्पेंस और पावर गेम का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ेंः7 साल पुराना राज फिर खोलेगा जॉर्जकुट्टी! Drishyam 3 ने रिलीज से पहले ही मचा दिया बॉक्स ऑफिस पर बवाल

ott

वारंट

क्राइम और डार्क ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ZEE5 की वारंट काफी अच्छा ऑप्शन है. ये कहानी एक छोटे शहर के डरपोक कॉन्स्टेबल की है, जो लगातार अपमान झेलने के बाद बहुत खतरनाक पुलिस ऑफिसर बन जाता है. पावर और गुस्से का ये सफर धीरे-धीरे उसे ऐसे मोड़ पर ले आता है, जहां कानून उसी पर सवाल उठाने लगता है.

गैबीज डॉलहाउसः द मूवी

फैमिली एंटरटेनमेंट के लिए नेटफ्लिक्स लेकर आया है गैबीज डॉलहाउसः द मूवी. बच्चों और फैमिली के लिए बनी ये फिल्म कलरफुल दुनिया, मजेदार कैरेक्टर और थ्रिल से भरपूर है. आप वीकेंड पर इसे अपने पूरे परिवार के साथ घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं.

लेडीज फर्स्ट

वहीं, कॉमेडी जॉनर पसंद करने वालों के लिए लेडीज फर्स्ट एक मजेदार सरप्राइज है. फिल्म में साचा बैरन कोहेन एक ऐसे आदमी बने हैं, जो अचानक ऐसी दुनिया में पहुंच जाता है जहां महिलाओं की ही चलती है. रोसमंड पाइ्क उनकी बॉस के रोल में नजर आएंगी. दोनों की टक्कर खूब हंसी दिलाने वाली है. आप इस शो को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः Netflix-प्राइम भूल जाइए! JioHotstar पर छिपी हैं ये 6 दमदार फिल्में, एक बार देखना शुरू किया तो रुकना मुश्किल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?