Stock Market: शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की. यानी सुबह-सुबह ही इन्वेस्टर्स के चेहरे खिल गए. सेंसेक्स करीब 400 पॉइन्ट की छलांग लगाकर 75,500 के पार पहुंच गया. वहीं, निफ्टी भी 23,800 के काफी करीब नजर आया. स्टॉक मार्केट में सबसे ज्यादा ताकत प्राइवेट बैंकिंग शेयर्स से आई. इन्होंने शुरुआती कारोबार में जबरदस्त तेजी दिखाई. हालांकि, फार्मा, आईटी, मीडिया और रियल्टी सेक्टर की कमजोरी ने बाजार की रफ्तार को थोड़ा लिमिटेड जरूर किया.
ओपनिंग बेल
सुबह 9:45 बजे तक सेंसेक्स 390 पॉइन्ट की बढ़त के साथ 75,573 पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, निफ्टी लगभग 100 पॉइन्ट ऊपर 23,755 के लेवल पर पहुंच गया. बाजार में कुल मिलाकर पॉजिटिव माहौल देखने को मिला. दरअसल, बढ़ने वाले शेयर्स की संख्या गिरने वाले शेयरों से ज्यादा रही. आज के कारोबार में सबसे ज्यादा चर्चा बैंकिंग सेक्टर की रही. एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई लाइफ जैसे शेयर्स में शानदार खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया, जिसने पूरी मार्केट को मजबूत सपोर्ट दिया. इन्वेस्टर्स को लग रहा है कि आने वाले महीनों में बैंकिंग सेक्टर बाजार का स्टार बना रह सकता है.
IT सेक्टर ने किया निराश
दूसरी तरफ, IT और फार्मा सेक्टर ने इन्वेस्टर्स को थोड़ा निराश किया. ऑरोबिंदो फार्मा के शेयर करीब 4 प्रतिशत गिर गए. हालांकि, कंपनी ने फ्यूचर के लिए अच्छे प्रोफिट की उम्मीद जताई थी. आईटी सेक्टर में भी दबाव बना रहा और टेक महिंद्रा, इंफोसिस और टीसीएस जैसे बड़े नाम लूजर्स की कैटेगरी में नज़र आए. हालांकि, आज की मॉर्केट में कई कंपनियों ने अपने बड़े ऑर्डर और डील्स की वजह से सुर्खियां बटोरीं. एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर्स में 4 प्रतिशत से ज्यादा तेजी आई. दरअसल, कंपनी को 467 करोड़ रुपये का इंटरनेशनल ऑर्डर मिला है. वहीं, सुजलॉन एनर्जी को Sunsure Energy से 195 मेगावॉट का बड़ा ऑर्डर मिला, जिससे कंपनी के शेयर्स में भी हल्की तेजी देखने को मिली.
यह भी पढ़ेंः पश्चिम एशिया संकट में तेल की टेंशन, चीन-USA के मुकाबले भारत के पास कितनी भंडारण क्षमता?
Paytm का हाल
हालांकि, हर शेयर के लिए आज की सुबह अच्छी नहीं रही. पेटीएम के शेयर करीब 4 प्रतिशत टूट गए. बाजार में खबर रही कि कंपनी में 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी की ब्लॉक डील हुई है. माना जा रहा है कि SAIF Partners ने अपनी हिस्सेदारी बेची है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में भी 5 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट आई, क्योंकि सरकार ने बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने की प्लानिंग की अनाउंसमेंट कर दी है.
मिडकैप और स्मॉलकैप
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर्स में ज्यादा एक्साइटमेंट नहीं दिखी. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. वहीं, इंडिया VIX यानी बाजार का डर इंडेक्स 18 के ऊपर बना रहा. इससे क्लियर है कि इन्वेस्टर्स अभी भी थोड़ी चिंता में हैं. इसके अलावा बात करें ग्लोबल मार्केट की, तो एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिली. जापान का निक्केई इंडेक्स 2 प्रतिशत तक चढ़ गया. अमेरिकी बाजार भी पिछली रात बढ़त के साथ बंद हुए थे, जिससे इंडियन मार्केट को सपोर्ट मिला. इसके अलावा, अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत पर भी इन्वेस्टर्स की नजर बनी हुई है. इसका असर कच्चे तेल की कीमतों और दुनियाभर के बाजारों पर पड़ सकता है.
कच्चे तेल का हाल
कच्चे तेल की कीमतों में भी शुक्रवार को तेजी देखने को मिली. ब्रेंट क्रूड 104 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया. वहीं, रुपये ने गुरुवार को डॉलर के मुकाबले मजबूत वापसी की थी, जिससे बाजार का मूड थोड़ा बेहतर हुआ. देखा जाए तो, शुक्रवार का बाजार बैंकिंग शेयर्स के नाम रहा. हालांकि, कुछ सेक्टरों में कमजोरी बनी हुई है, लेकिन इन्वेस्टर्स का भरोसा अभी भी बाजार में कायम है.
यह भी पढ़ेंः Rupee Recovers: भारी गिरावट के बाद रुपये की वापसी, डॉलर के मुकाबले 41 पैसे की मजबूती
News Source: PTI
