Home मनोरंजन Holi 2024: होली के गीतों के बिना फीका है रंगों का त्योहार, इन 5 गानों से प्लेलिस्ट को बनाएं धमाकेदार

Holi 2024: होली के गीतों के बिना फीका है रंगों का त्योहार, इन 5 गानों से प्लेलिस्ट को बनाएं धमाकेदार

by Preeti Pal 22 March 2024, 1:51 PM IST (Updated 20 September 2025, 5:08 PM IST)
22 March 2024, 1:51 PM IST (Updated 20 September 2025, 5:08 PM IST)
Holi 2024: होली के गीतों के बिना फीका है रंगों का त्योहार, इन 5 गानों से प्लेलिस्ट को बनाएं धमाकेदार

Holi Song in Bollywood Movies: होली का त्योहार आ रहा है और बिना संगीत के कोई भी सेलिब्रेशन अधूरा है. ऐसे में होली पार्टी के लिए कुछ बॉलीवुड गाने लाए हैं जिन्हें आप अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

22 March, 2024

Holi Song in Bollywood Movies: होली का त्योहार आ रहा है. वहीं, दशकों से बॉलीवुड फिल्मों में इस त्योहार को दिखाया जा रहा है. कई फिल्मों में होली पर खूबसूरत गाने फिल्माए गए हैं. इन गानों के बिना होली पार्टी अधूरी ही रहती है. ऐसे में आपके लिए बेस्ट होली सॉन्ग लेकर आए हैं.

Rang Barse रंग बरसे

अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन की फिल्म ‘सिलसिला’ का गाना ‘रंग बरसे भीगे चुनरवाली’ आज भी सुपरहिट है. होली की पार्टी इस गाने के बिना उतनी ही अधूरी है जितना सावन बिना बारिश के. ‘सिलसिला’ साल 1981 में रिलीज़ हुई थी. भले ही फिल्म पुरानी हो गई है लेकिन रेखा और अमिताभ पर फिल्माया ये गाना आज भी ताज़ा ही लगता है.

Holi Khele Raghuveera होली खेले रघुवीरा

अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फिल्म ‘बागबान’ साल 2003 में रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म का गाना ‘होली खेले रघुवीरा अवध में’ हर साल होली पार्टी की शान बन जाता है.

Balam Pichkari बलम पिचकारी

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की हिट फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में भी एक खूबसूरत होली सॉन्ग है. ‘बलम पिचकारी’ गाने ने फिल्म में जान डाल दी थी. ये मूवी 2013 में रिलीज़ हुई थी जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं.

Lets Play Holi लेट्स प्ले होली

अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और अमिताभ बच्चन की फिल्म की फिल्म ‘वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम’ का एक होली सॉन्ग काफी फेमस है. अक्षय और प्रियंका का गाना ‘लेट्स प्ले होली’ लोगों को काफी पसंद आया था. ये मूवी साल 2005 में रिलीज़ हुई थी.

Ang Se Ang Lagana अंग से अंग लेगाना

जूही चावला, शाहरुख खान और सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘डर’ साल 1993 में रिलीज़ हुई थी. इसी फिल्म का गाना ‘अंग से अंग लगाना’ बहुत ही शानदार है.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?