Home मनोरंजन Hollywood के असली ‘गॉडफादर’ Robert Duvall ने ली आखिरी सांस, 7 ऑस्कर नॉमिनेशन और किया करोड़ों दिलों पर राज

Hollywood के असली ‘गॉडफादर’ Robert Duvall ने ली आखिरी सांस, 7 ऑस्कर नॉमिनेशन और किया करोड़ों दिलों पर राज

by Preeti Pal
0 comment
Hollywood के असली 'गॉडफादर' Robert Duvall ने ली आखिरी सांस, 7 ऑस्कर नॉमिनेशन और किया करोड़ों दिलों पर राज

Robert Duvall Death: दिग्गज हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डुवॉल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है. रॉबर्ट ने वर्जीनिया में अपनी आखिरी सांस ली.

17 February, 2026

सिनेमा की दुनिया से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है. दरअसल, अपनी बेमिसाल एक्टिंग और वर्सटाइल किरदारों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले ऑस्कर विनर एक्टर रॉबर्ट डुवॉल अब हमारे बीच नहीं रहे. 95 साल की उम्र में उन्होंने वर्जीनिया के मिडिलबर्ग में अपने घर पर शांति से अंतिम सांस ली. एक्टर के जाने की खबर उनकी पत्नी लुसियाना डुवॉल और उनके पब्लिसिस्ट ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की.

इमोशनल नोट

लुसियाना ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट में लिखा कि दुनिया के लिए वो एक महान एक्टर, डायरेक्टर और स्टोरी टेलर थे, लेकिन उनके लिए वो उनका सब कुछ थे. लुसियाना ने बताया कि रॉबर्ट को अपने काम से जितना प्यार था, उतना ही लगाव उन्हें अच्छे खाने और लोगों के बीच बैठकर बातें करने से भी था.

हॉलीवुड में धाक

रौबदार आवाज और बेहतरीन एक्टिंग के मालिक रॉबर्ट डुवॉल उन चुनिंदा कलाकारों में से थे, जिन्होंने बिना चॉकलेटी हीरो लुक के भी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. उनके करियर की शुरुआत साल 1962 की मशहूर फिल्म ‘टू किल अ मॉकिंगबर्ड’ से हुई थी, जिसमें उन्होंने ‘बू रेडली’ का रोल निभाकर सबको इम्प्रेस कर दिया था. इसके बाद रॉबर्ट डुवॉल ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा.

यह भी पढ़ेंःO Romeo: ‘उस्तरा’ की धार और ‘सपना’ का इंतकाम, मिलिए Shahid Kapoor के किरदार के पीछे छिपे असली गैंगस्टर से

‘द गॉडफादर’ के सलाहकार

यूं तो रॉबर्ट डुवॉल ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन ‘द गॉडफादर’ के ‘टॉम हेगन’ के रोल में उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. कोरलियोन फैमिली के वफादार सलाहकार के कैरेक्टर में उनके अंदाज़ ने इस कल्ट फिल्म में जान फूंक दी थी. दिग्गज एक्टर्स जैसे मार्लन ब्रैंडो और अल पचीनो के बीच भी रॉबर्ट अपनी एक अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे.

शानदार सफर

अपने लंबे करियर में रॉबर्ट डुवॉल को 7 बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया. साल 1983 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘टेंडर मर्सीज’ के लिए उन्होंने बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड जीता. इसके अलावा, उन्होंने 4 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए. वहीं, साल 2005 में रॉबर्ट डुवॉल को ‘नेशनल मेडल ऑफ आर्ट्स’ से भी सम्मानित किया गया था. डायरेक्टर फ्रांसिस फोर्ड कोपोला उनके बारे में कहते थे कि रॉबर्ट एक ऐसे स्टार थे जो सिर्फ एक या दो टेक में ही अपने किरदार में पूरी तरह ढल जाते थे. खैर, रॉबर्ट डुवॉल का जाना न सिर्फ हॉलीवुड बल्कि पूरी दुनिया के सिनेमा के लिए बड़ा लॉस है.

News Source: Press Trust of India (PTI)

यह भी पढ़ेंः Ranveer Singh का ‘धुरंधर’ अवतार, OTT पर मचाया ऐसा गदर कि पानी भरते नजर आए बाकी स्टार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?