Home मनोरंजन अब ‘खामोश’ नहीं बैठेंगे शॉटगन! Shatrughan Sinha पहुंचे हाई कोर्ट, अपने अंदाज और डायलॉग्स पर मांगा हक

अब ‘खामोश’ नहीं बैठेंगे शॉटगन! Shatrughan Sinha पहुंचे हाई कोर्ट, अपने अंदाज और डायलॉग्स पर मांगा हक

by Preeti Pal
0 comment
अब 'खामोश' नहीं बैठेंगे शॉटगन! Shatrughan Sinha पहुंचे हाई कोर्ट, अपने अंदाज और डायलॉग्स पर मांगा हक

Shatrughan Sinha: ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन जैसे कई स्टार्स के बाद अब बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा ने भी हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है. आप भी जानें वजह.

17 February, 2026

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, जिन्हें दुनिया प्यार से ‘शॉटगन’ कहती है, अब अपनी पहचान को लेकर काफी सख्त हो गए हैं. अक्सर अपनी कड़क आवाज में खामोश! कहकर सामने वाले को चुप करा देने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने अब इस डायलॉग और अपनी पर्सनालिटी के कमर्शियल इस्तेमाल पर कानूनी मुहर लगाने की तैयारी कर ली है. दरअसल, 79 साल के एक्टर यानी शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

क्या है मामला?

शत्रुघ्न सिन्हा की मांग है कि उनके नाम, आवाज, सिग्नेचर डायलॉग ‘खामोश’, उनके चलने-बोलने का अंदाज और उनकी इमेज को सुरक्षा दी जाए. सोमवार को जस्टिस शर्मिला देशमुख की बेंच ने इस याचिका पर सुनवाई की और फिलहाल अपना फैसला सेफ रख लिया है. शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि कई वेबसाइट्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स उनकी परमिशन के बिना उनके नाम और उनके फेमस डायलॉग्स का इस्तेमाल बिजनेस के लिए कर रहे हैं. याचिका में कहा गया है कि पिछले कई दशकों में उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से जो गुडविल और पहचान बनाई है, उसका गलत फायदा उठाया जा रहा है. ये न सिर्फ उनके अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि इससे उनकी इमेज को भी नुकसान पहुंच रहा है.

यह भी पढ़ेंःHollywood के असली ‘गॉडफादर’ Robert Duvall ने ली आखिरी सांस, 7 ऑस्कर नॉमिनेशन और किया करोड़ों दिलों पर राज

पूरे अंदाज पर दावा

शॉटगन ने हाई कोर्ट से अपील की है कि उनके नाम, फोटो और उनके यूनिक ‘मैनरिज्म’ के किसी भी तरह के कमर्शियल इस्तेमाल पर परमानेंट रोक लगाई जाए. पूर्व केंद्रीय मंत्री का तर्क है कि उनकी पर्सनालिटी ही उनकी सबसे बड़ी संपत्ति है और बिना उनकी परमिशन के कोई भी इसका इस्तेमाल पैसा कमाने के लिए नहीं कर सकता.

इन स्टार्स ने भी लिया सहारा

आपको बता दें कि पर्सनालिटी राइट्स को लेकर सुरक्षा मांगने वाले शत्रुघ्न सिन्हा पहले बॉलीवुड स्टार नहीं हैं. इससे पहले महानायक अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर भी अपनी आवाज, नाम और अंदाज के सुरक्षा के लिए कोर्ट जा चुके हैं और उन्हें वहां से राहत भी मिली थी. इनके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन भी इस मामले में कार्ट का सहारा ले चुके हैं. अब देखना ये होगा कि कोर्ट के इस फैसले के बाद क्या इंटरनेट की दुनिया को शॉटगन के डायलॉग्स इस्तेमाल करने से पहले ‘खामोश’ रहना पड़ेगा.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंः Ranveer Singh का ‘धुरंधर’ अवतार, OTT पर मचाया ऐसा गदर कि पानी भरते नजर आए बाकी स्टार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?