Home मनोरंजन Heeramandi वेब सीरीज से पहले तवायफों की जिंदगी पर बन चुकी हैं ये 5 बेहतरीन फिल्में, देखकर भर आएगा मन

Heeramandi वेब सीरीज से पहले तवायफों की जिंदगी पर बन चुकी हैं ये 5 बेहतरीन फिल्में, देखकर भर आएगा मन

by Preeti Pal 26 April 2024, 3:53 PM IST (Updated 14 August 2025, 12:59 PM IST)
26 April 2024, 3:53 PM IST (Updated 14 August 2025, 12:59 PM IST)
heeramandi

Heeramandi: इन दिनों संजय लीला भंसाली अपनी वेब सीरीज ‘हीरामंडीः द डायमंड बाजार’ को लेकर चर्चा में हैं. हीरामंडी से पहले तवायफों की जिंदगी पर कई बेहतरीन फिल्में बन चुकी हैं. उनकी एक लिस्ट लेकर आए हैं.

26 April, 2024

Heeramandi: संजय लीला भंसाली अपनी पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडीः द डायमंड बाजार’ लेकर आ रहे हैं जिसकी कहानी तवायफों की जिंदगी पर बेस्ड है. ये सीरीज 1 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, मनीषा कोइराला और संजीदा शेख लीड रोल में हैं. वहीं, तवायफों की जिंदगी पर सालों से बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में बनती आ रही हैं. आज उन्हीं फिल्मों का जिक्र करेंगे.

Umrao Jaan

मुजफ्फर अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘उमराव जान’ साल 1981 में रिलीज हुई थी. ‘मिर्जा हादी रुस्वा’ के उपन्यास ‘उमराव जान अदा’ पर बनी इस फिल्म में रेखा और फारुख शेख अहम भूमिका में थे.

Pakeezah

साल 1972 में मीना कुमारी ने फिल्म ‘पाकीजा’ में एक तवायफ ‘साहिबजान’ का किरदार बड़ी ही खूबसूरती से निभाया था. ये फिल्म साल 1972 में रिलीज हुई थी. गुलाम मोहम्मद के संगीत ने पाकीजा में चार चांद लगा दिए थे. ‘चलते-चलते यूंहीं कोई मिल गया था’, ‘इन्हीं लोगों ने ले लीना दुपट्टा मेरा’ और ‘थाढ़े रहियो ओ बांके यार रे’ आज भी सुनते हैं तो एक खुशी सी महसूस होती है.

Gangubai Kathiawadi

‘हीरामंडी’ से पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में भी तवायफों की जिंदगी को नजदीक से दिखाया गया है. ये फिल्म असली कहानी से प्रेरित थी जिसमें आलिया भट्ट ने लीड रोल निभाया था.

Bazzar

अब बात करते हैं साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाजार’ की जिसे सागर सरहदी ने डायरेक्‍ट किया था. फारूक शेख के अलावा फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाटिल और स्‍म‍िता पाटिल लीड रोल में थे. चंद पैसों के लिए बेचे जाने वाली लड़कियों की कहानी को पर्दे पर बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है.

Chameli

लिस्ट में करीना कपूर की फिल्म ‘चमेली’ का भी नाम है जो साल 2004 में रिलीज हुई थी. अनंत बलानी और सुधीर मिश्रा ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया था. करीना ने फिल्म में एक वेश्या का किरदार निभाया है. उनके अलावा फिल्म में राहुल बोस, रिंकी खन्ना भी अहम भूमिका में हैं.

यह भी पढ़ेंः Saiyaara के स्टार्स की बड़ी जीत, अहान पांडे और अनीत पड्डा को मिला IMDb ब्रेकआउट स्टार अवॉर्ड

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?