Home मनोरंजन Daler Mehndi की बेइज्जती पर भड़के Rajpal Yadav, इन स्टार्स ने भी उठाई सपोर्ट में आवाज़

Daler Mehndi की बेइज्जती पर भड़के Rajpal Yadav, इन स्टार्स ने भी उठाई सपोर्ट में आवाज़

by Preeti Pal 22 October 2026, 2:23 PM IST
22 October 2026, 2:23 PM IST
Daler Mehndi की बेइज्जती पर भड़के Rajpal Yadav, इन स्टार्स ने भी उठाई सिंगर के सपोर्ट में आवाज़

Daler Mehndi: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के साथ उत्तराखंड में हुए विवाद पर बॉलीवुड सितारों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. अनुपम खेर, मीका सिंह और बादशाह के बाद अब कॉमेडी किंग राजपाल यादव भी दलेर मेहंदी के समर्थन में उतर आए हैं. राजपाल ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के व्यवहार पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि कलाकारों का सम्मान करना बहुत जरूरी है. उन्होंने ये भी बताया कि दलेर मेहंदी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं.

आखिर क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, रविवार को उत्तराखंड के नई टिहरी में सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का आयोजन हुआ था. इस कार्यक्रम में दलेर मेहंदी अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे. तभी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अचानक मंच पर पहुंच गए और उनकी परफॉर्मेंस रोक दी. मंत्री ने सिंगर के गाने पर सवाल उठाए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद कुछ लोगों ने दावा किया कि दलेर मेहंदी शराब के नशे में थे. हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है.

मंत्री को सुनाई खरी-खोटी

इस विवाद पर राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने कहा कि एक बड़े कलाकार के लिए किसी जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति का इस तरह की भाषा इस्तेमाल करना ठीक नहीं है. राजपाल ने कहा, ‘एक कला के विद्यार्थी के तौर पर मैं कहना चाहता हूं कि जिस महान गायक की आवाज ने कई पीढ़ियों का दिल जीता है, उसके साथ ऐसा व्यवहार करना गलत है. ऐसा लगा जैसे आप कला को पैसे से खरीद सकते हैं. लेकिन कला बिकाऊ नहीं है. कला ही जीवन है और जीवन का सम्मान होना चाहिए.’

बॉलीवुड स्टार्स पर हमले की आशंका : अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली आवास की बढ़ी सुरक्षा, 24 घंटे पुलिस का पहरा

‘दलेर पाजी शराब नहीं पीते’

राजपाल यादव ने दलेर मेहंदी पर लगे शराब पीने के आरोपों को भी गलत बताया. उन्होंने कहा कि वो दलेर मेहंदी को जानते हैं. दोनों ने फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में साथ काम किया है. राजपाल के मुताबिक, दलेर मेहंदी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं. उनके करीबी उन्हें ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं. राजपाल यादव ने कहा कि सत्ता और पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन कला का स्थान हमेशा ऊंचा रहता है.

मंत्री ने दी अपनी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद मंत्री सुबोध उनियाल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अपना पक्ष रखा. उन्होंने दावा किया कि दलेर मेहंदी लाइव गाने के बजाय लिप-सिंक कर रहे थे. मंत्री के मुताबिक, सिंगर को कार्यक्रम के लिए 35 लाख रुपये दिए गए थे और वो उनकी परफॉर्मेंस से खुश नहीं थे.

इन स्टार्स ने किया सपोर्ट

इस मामले में मीका सिंह, अनुपम खेर, गुरु रंधावा और रैपर बादशाह समेत कई कलाकार दलेर मेहंदी के समर्थन में सामने आए हैं. वहीं, राजपाल यादव ने साफ कहा कि कलाकार कितना भी बड़ा या छोटा क्यों न हो, उसकी कला और सम्मान की कद्र होनी चाहिए.

News Source: ANI

Daler Mehndi की सरेआम बेइज्जती पर भड़के अनुपम खेर, बोले- ‘क्या ऐसे अपमान करना जरूरी था?’

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?