Home मनोरंजन सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म ‘कागज 2’ का ट्रेलर रिलीज

सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म ‘कागज 2’ का ट्रेलर रिलीज

by Farha Siddiqui 10 February 2024, 12:54 PM IST (Updated 30 October 2025, 12:02 PM IST)
10 February 2024, 12:54 PM IST (Updated 30 October 2025, 12:02 PM IST)
सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म कागज 2 का ट्रेलर रिलीज, कागज 2 इस दिन होगी रिलीज

10 February 2024

‘कागज 2’ इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं हैं। हालांकि, दिवंगत फिल्ममेकर की आखिरी फिल्म ‘कागज़ 2’ जल्द ही रिलीज होगी। आज ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है। सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म में नीना गुप्ता और अनुपम खेर लीड रोल में हैं। फिल्म 1 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर देखने के बाद लोग दिवंगत एक्टर के काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ‘कागज़ 2’ को वीके प्रकाश ने डायरेक्ट किया है और शशि सतीश कौशिक, गणेश जैन, रतन जैन इसके प्रोड्यूसर हैं।

सीक्वल से बड़ी उम्मीदें

पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘कागज़’ साल  2021 में रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब ‘कागज़ 2’ के ट्रेलर को देखकर लोग इसे लेकर काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। वहीं, हाल ही में हुए फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान पूरी टीम ने दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी। कागज़ 2 को वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और सतीश कौशिक एंटरटेनमेंट एलएलपी के बैनर तले बनाया गया है।

 इन फिल्मों का रहे हिस्सा

सतीश कौशिक ने अपने बेहतरीन और लंबे करियर में ‘राम-लखन’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘दीवाना-मस्ताना’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’, ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’, ‘हद कर दी आपने’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। वो ज्यादातर अपने कॉमिक अंदाज़ के लिए जानें जाते थे।

अनुपम खेर हुए इमोशनल

फिल्म के लीड एक्टर अनुपम खेर सतीश कौशिक के करीबी दोस्तों में से थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके सतीश कौशिक को याद किया। अनुपम ने पोस्ट में लिखा- ‘प्रिय सतीशकौशिक! आपके शानदार  प्रोजेक्ट का ट्रेलर और दुर्भाग्य से आखिरी प्रोजेक्ट ‘कागज़ 2’ का ट्रेलर कल रिलीज़ हो रहा है! मुझे पता है कि इसे बनाने में आपने बहुत मेहनत की है। हमरी कोशिश रहेगी कि ‘कागज़ 2′ की चमक पूरी दुनिया तक पहुंचे!’

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?